सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख बजा कर खुशियां मनायी और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नये युग की शुरुआत हुई है।
Browsing: विशेष
झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बु
कोरोना संकट को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को उक्त कदम उठाया है। कारण लालू के कई सेवादारों के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद लालू प्रसाद में कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। पहले रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू का इलाज चल रहा था। पिछले सप्ताह से ही चर्चा थी कि लालू प्रसाद को बंगला में शिफ्ट किया जा सकता है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है और अगले साढ़े तीन साल में दुनिया का सबसे भव्य मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। अयोध्या में हुआ शिलान्यास और भूमि पूजन केवल एक मंदिर का शिलान्यास नहीं है, बल्कि यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत है। इसलिए अयोध्या में बननेवाला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि यह भारत को एक सूत्र में पिरोनेवाली उस अदृश्य शक्ति का प्रतीक भी होगा, जिसे भगवान श्री राम कहा जाता है। राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है, क्
नयी दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी। कोरोना संकट के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर एक दिन पहले से ही पूरे देश में उत्सव का माहौल बन गया था। इस कार्यक्रम पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी रही। दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने इस कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
श्रीराम जन्मभूमि के ठीक पीछे स्थित कुबेर टीला से छेड़छाड़ किये बगैर भव्य राम मंदिर बनेगा। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन ने रणनीति बना ली है। इसी के साथ कुबेर टीला को संरक्षित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के दक्षिणी-पश्चिम किनारे पर स्थित कुबेर टीला भारतीय पुरातत्व
अयोध्या। 84 हजार छह सौ वर्गफुट का विशाल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अब तक बने नागर शैली के मंदिरों में सबसे अलौकिक होगा। एक शिखर और पांच विशाल मंडपों के गुंबद से सुशोभित तीन तल का यह दिव्य मंदिर विश्व भर में अनूठा होगा। शिखर से लेकर अधिष्ठान तक 17 हिस्सों की डिजाइन के साथ हर एक हिस्से के आकार के पिंक स्टोन की माप और लागत तय हो गयी है। अहमदाबाद निवासी मुख्य शिल्पी चंद्रकात सोमपुरा और उनके दोनों पुत्र निखिल
एक नाम धरा पर ऐसा है, जिससे अनगिनत भाव जुड़े हैं। राम, जो सर्वव्यापी है, जो अविनाशी है, जो त्याग की पराकाष्ठा है, जो मानव भेष में महामानव और भगवान है, जो सत्य है, जो धर्म है, जो विजय है, जो अनंत है, जो अविनाशी है, जो भ्रातृत्व है, जो मित्रता है, जो सर्वप्रि
करोड़ों हिंदुओं की आस्था का मंदिर अब बनने जा रहा है। पांच अगस्त 2020 वह ऐतिहासिक दिन होगा, जिस दिन प्रधानमंत्री राम मंदिर का शिलान्यास कर करोड़ों हिंदुओं को उनके प्रिय भगवान राम के मंदिर की सौगात देंगे। राम मंदिर बनना किसी बड़े सपने से कम नहीं है, क्योंकि इसे बनाने में पिछले सैकड़ों सालों का इतिहास है। सैकड़ों साल से संघर्ष की लड़ाई, आंदोलनों की वीरता और लोगों के संयम का फल है कि राम मंदिर बनने का सपना आ
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रख रखेंगे। बस वह कुछ ही…
अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज पांच अगस्त को संपन्न हो रहे नींव पूजन मुहूर्त में कांची पीठ…