केरल में एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद रांची में शनिवार को एक बड़ा हादसा टला। इसके साथ ही 176 विमान यात्रियों की जान बच गयी। शनिवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर एशिया का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। रन-वे पर टेकआॅ
Browsing: विशेष
राज्य सरकार ने हड़ताली मनरेगा कर्मियों को अल्टीमेटम जारी किया है। कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनकी संविदा रद्द कर दी जायेगी। उनकी जगह दूसरे लोगों को नियोजित किया जायेगा। बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव मिथिलेश कुमार नीरज की तरफ से सभी जिला के उपायुक्तों और उप विकास आयुक्त को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कई मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल पर जाने के बाद भी टैब, लॉग इन आइडी और अभिलेख सरेंडर नहीं किया है। ऐसे लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़ी धाराओं का इस्तेमाल करते हुए एफआइआर दर्ज की जायेगी।
देवघर। 15 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन कुमैठा स्थित जसीडीह पावर ग्रिड का रांची से ही आॅनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस संदर्भ में जेयूएसएनएल के प्रबंध निदेशक केके वर्मा ने जोन-टू के महाप्रबंधक सहित दूसरे अन्य जोन के विद्युत संचरण अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया है।
देश भर में सबसे शानदार विधानसभा भवन होने का दावा करने वाले झारखंड के विधानसभा भवन की असलियत एक बार फिर सामने आ गयी है। बाहर से यह भवन जितना आलीशान और भव्य दिखता है, अंदर से उतना ही खोखला है। इसके उद्घाटन के अभी एक साल
प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और छत्तीसगढ़ के मंत्री उमंग सिंघार को गुरुवार को उस समय दौरे से लौटना पड़ा, जब जिला प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वह गिरिडीह से धनबाद जा रहे थे, जहां उनका दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद उनको बेरमो जाना था।सिंघार बुधवार को रांची पहुंचे थे। वह सुबह
कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण तबाही की कगार पर पहुंच चुके झारखंड के उद्यमियों को राज्य सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने लॉकडाउन की अवधि का डीपीएस (
झारखंड में कोरोना चरम पर है। इस बीच राज्य के 10 हजार से ज्यादा अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी बुधवार से ही हड़ताल पर चले गये हैं। गुरुवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। इनकी हड़ताल के कारण कोविड जांच में कमी आ गयी है। कई जिलों में स्वाब टेस्टिंग बंद है। झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का कहना है कि राज्य सरकार हड़ताल खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।
रांची के पिठोरिया में पुलिस ने 30 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब जब्त की है। मौके पर जहानाबाद के राहुल शर्मा समेत छह शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार का राहुल शर्मा ही इनका सरगना बताया जा रहा है। अवैध फैक्ट्री में सात लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गयी हैं, जिनका उपयोग बिहार और बंगाल में शराब भेजने के लिए किया जाता था। अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण एसपी नौशा
रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में दीये जलाये। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दीप जला कर खुशियां मनायी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर सपरिवार दीया जला कर खुशियां मनायी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन।
सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख बजा कर खुशियां मनायी और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नये युग की शुरुआत हुई है।
झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बु