राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पलामू के चार, कोडरमा और जमशेदपुर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छह मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 188 हो चुकी है।
Browsing: विशेष
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों का झारखंड सरकार ने स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
रांची. लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर प्लेटफॉर्म से बाहर निकला गया।
लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापसी को लेकर ट्रेनों की आवाजाही अब तेज हो रही है। गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के नागुलपल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन कोडरमा जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन पर कुल 1550 श्रमिक सवार थे, जिनमें कोडरमा के 384 प्रवासी शामिल हैं। तीन दिनों के भीतर कोडरमा पहुंचने वाली यह तीसरी ट्रेन है।
मनरेगा के काम में हजारों मजदूर जुट गए हैं। कुंआं तालाब के अलावा इस बार मनरेगा में बागवानी की योजनाओं पर प्रशासन का ज्यादा जोर है। इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा में एक लाख 37 हजार मानव दिवस कार्य का सृजन हो चुका है और हर पंचायत में औसतन 138 लोगाें काे मनरेगा से मजदूरी मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जब 54 दिन के दौरान पांचवीं बार देश को संबोधित करते हुए ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने का मंत्र दिया, तो सहसा बहुत से लोगों को इसका निहितार्थ समझ में नहीं आया। हकीकत में इसके मायने बहुत व्यापक हैं।
सीबीआई ने बुधवार को बीसीसीएल की कुसुंडा एरिया के ईस्ट बसुरिया कोलियरी में छापामारी कर भुतेश्वर प्रसाद साव को द्वारका मंडल से पीएफ रिफंड के मामले में 10 हजार घूस लेते पकड़ा। द्वारिका मंडल लाइन मैन के पद पर कार्यरत थे।
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों का सब्र जवाब दे गया है। रोजगार न होने के कारण आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे मजदूरों ने किसी भी तरीके से अपने गांव वापस जाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस दौरान वे हजारों किमी की दूरी पैदल पार करने को भी तैयार हैं।हैदराबाद में ऐसी ही एक मजदूर महिला 800 किमी की दूरी पैदल पार करने का मन बनाकर निकली है। वह सात महीने की प्रेगनेंट है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की रहने वाली मुजीबुर रेणु अपने पति मुजीबुर रहमान के साथ अपने गांव के लिए निकली हैं।
बरियातू रोड में बन रहा पल्स हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चा में है। जिस जमीन पर इस अस्पताल की बहुमंजिली इमारत बन रही है, वह विवादित है। जमीन का म्यूटेशन भी रद्द किया जा चुका है। विवादास्पद भूमि की जांच का आदेश खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया था। जांच हुई भी, लेकिन रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
केंदुआडीह थानाक्षेत्र के वासुदेवपुर में गोबर के उपले (गोइठा) को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई. इस झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये. घटना सोमवार देर रात की है. इलाके में तनाव का माहौल है.
लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेश व जिले के कई लोग अपने घर जाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को असम के रहने वाले 10 युवकों ने घर वापस भेजने की मांग पर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। हर युवक की अलग-अलग परेशानी थी।
