Browsing: Top Story

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यदि हम काम करेंगे, तो जनता का आशीष हमें जरूर मिलेगा। बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। इस समारोह का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया था। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के सभी बड़े नेता और सांसद शामिल हुए।

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को दुमका से निर्वाचित बसंत सोरेन और बेरमो से निर्वाचित कुमार जयमंगल ने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलायी। शपथ लेने के बाद बसंत सोरेन ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो तथा पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन किया।
शपथ लेने के बाद बसंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में शपथ ली, इसके साथ दुमकावासियों की सेवा का प्रण भी लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी मायूस हैं। लालू यादव बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद ताजा राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधन की राजनीति में संभावनाओं की तलाश को लेकर अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव समेत अन्य नेताओं से भी संपर्क स्थापित करने किया है। बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने रांची में रिम्स निदेशक के केली बंगले से ही अपने सेवादारों के माध्यम

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। कांटे के मुकाबले में एनडीए एक बार फिर दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ानेवाले प्रदेश के शासन की बागडोर संभालने के लिए तैयार है। बिहार का चुनाव परिणाम इस मायने में महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसने पिछले छह साल से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मोदी मैजिक के असर को दोबारा स्थापित किया है। इसी मैजिक ने 15 सा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के छह शहरों में सिर्फ ग्रीन क्रेकर्स की ही बिक्री हो सकेगी। इसके साथ…

दुनियाभर में कोरोना महामारी की बढ़ते प्रकोप के बीच इसके वैक्सीन निर्माण की उपलब्धि पर अमेरिका ने लोगों में उम्मीद…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सुनील…

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए भारत में म्यांमार के राजदूत ऊमोचो आंग ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों (आसियान) से…