Browsing: Top Story

पटना। बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर खबर लिखे जाने तक सस्पेंस बना हुआ है। कोरोना गाइडलाइन के कारण मतगणना में अधिक समय लग रहा है, इसलिए मंगलवार देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हालांकि रुझानों से साफ हो गया है कि मोदी मैजिक ने तमाम एग्जिट पोल के पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है।

दुमका/बेरमो। उप राजधानी दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की प्रो लुइस मरांडी को हराया, जबकि बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने भाजपा के ही योगेश्वर महतो बाटुल को शिकस्त दी। तीन नवंबर को इन दोनों क्षेत्रों में डाले गये मतों की गिनती मंगलवार को हुई और देर शाम परिणाम की घोषणा की गयी।

झारखंड विधानसभा उपचुनाव के नतीजे यह बता रहे हैं कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा प्रत्याशियों को मिले मत और जीत का अंतर इसे स्पष्ट करता है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उपचुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट पर झामुमो को मिले मतों में कमी आयी है, जबकि भाजपा के मतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

झूठ और फरेब जहां समाप्त होता है, वहीं से लोकतंत्र मजबूत होता है। बेरमो और दुमका में भाजपा के नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, पर जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का झूठ धरा का धरा रह गया। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि दुमका

सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और उनसे झारखंड में मसालों, हर्बल और आयुर्वेद से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्पाइस बोर्ड का कार्यालय खोलने की मांग की। श्री सेठ ने कहा कि स्पाइस बोर्ड का गठन कई प्रदेशों में किया गया है, पर झारखंड में इसका गठन नहीं किया गया है। श्री सेठ ने कहा कि झारखंड वनों का प्रदेश है और यहां के जंगलों में हर्बल और औषधीय पौधों का उत्पादन होता है।

झारखंड की दो विधानसभा सीटों, दुमका और बेरमो में जीत हासिल कर झामुमो और कांग्रेस स्वाभाविक तौर पर बेहद संतुष्ट हैं। इस चुनाव परिणाम से हालांकि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की सेहत पर कोई अंतर नहीं पड़ा है, लेकिन विधानसभा में सत्ता पक्ष की स्थिति मजबूत होना एक तरह का लाभ ही है। इन दोनों सीटों पर हुए उप चुनाव को जीत कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पहली वार्षिक परीक्षा अव्वल नंबरों से पास कर ली है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए दिसंबर में हुई पराजय के बाद वापसी की कोशिश को करारा झटका लगा है। पहले ही कहा जा रहा था दुमका-बेरमो जहां हेमंत सोरेन सरकार की परीक्षा है, वहीं भाज

बिहार चुनाव के नतीजे आ-जा रहे हैं। NDA तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। पर इस बार नीतीश कुमार का कद कमजोर हो रहा है। भाजपा को राज्य में 2015 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। अभी के मुताबिक, भाजपा 70 से 80 सीटों के बीच रह सकती है। 2015 में उसे 53 सीटें मिली थीं। जदयू को करीब 20 से 25 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उसे 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं।

दुमका विधानसभा सीट से 13वें राउंड में जेएमएम के बसंत सोरेन 2800 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, 15वें राउंड में बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल से 13,038 मतों से आगे हैं। 13वें राउंड की गिनती में दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन को 5,7367 और भाजपा की लुईस मरांडी को 54,567 वोट मिले हैं।

मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति आखिरकार नीलाम हो गई. दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद की 6 संपत्ति मिली है. इससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की. वकील अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की दो प्रॉपर्टी और वकील भूपेंद्र भारद्वाज को दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी मिली है.

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जिसपर देशभर की नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार के नेतृत्व…