फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया. वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया. उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है. वे 71 साल की थीं.
Browsing: Top Story
कानपुर में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी. इसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. हमले में सात पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी. पुलिस यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी.
राज्य में सियासत के केंद्र में आ चुके हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की मौत की गुत्थी सुलझाना झारखंड पुलिस के लिए आसान नहीं है। साहेबगंज के भोगनाडीह गांव के रहनेवाला रामेश्वर मुर्मू का शव 12 जून को एक खेत में मिला था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले अप्राकृति मौत का मामला दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ हमें और लड़ाई लड़नी है। ऐसे में श्रावणी मेला नजदीक है। श्रावण मास में पूरे देश से श्रद्धालु बाबाधाम और बासुकीनाथ आते हैं। राज्य सरकार राज्यवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। सरकार संक्रमण काल में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती, जिससे झारखंड महामारी के बुरे दौर में चला जाये।
रिम्स जीएनएम स्कूल आॅफ नर्सिंग की छात्राओं ने आवाज उठायी, तो उन्हें बैक करने की धमकी मिलने लगी। बुधवार को 2017-20 की छात्राएं छुट्टी मांगने और हॉस्टल मेस की शिकायत लेकर रिम्स की डायरेक्टर के पास गयीं एवं ज्ञापन दिया। इसके बाद से वहां की प्रिंसिपल थायमम्मा पीटी एवं उनके सहयोगी फैकल्टी ने सारे छात्राओं को डराना धमकाना शुरू कर दिया।
ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई के सरकारी आदेश का विरोध बालू ट्रक आॅनर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को किया। नामकुम दुर्गा सोरेन चौक के पास गाड़ियां खड़ी कर ट्रक मालिकों ने विरोध जताया और धरना दिया। बता दें कि सीएम के आदेश के बाद हाइवा-डंपर एवं अन्य सभी गाड़ियों से बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोयले की कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गयी है। बहुत दिनों के बाद यह पहला मौका है, जब मजदूर संगठन किसी मुद्दे पर एकजुट हुए हैं और हड़ताल के कारण गुरुवार को कोयले का उत्पादन और डिस्पैच पूरी तरह बंद रहा। कोयला उद्योग में इस हड़ताल का झारखंड में खासा महत्व है, क्योंकि देश को ऊर्जा के इस प्रमुख स्रोत की सबसे बड़ी आपूर्ति यहीं से होती है। स्वाभाविक तौर पर कोयले का झारखंड की राजनीति पर भी गहरा असर रहता है।
ताजमहल, कुतुबमीनार, लालकिले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार अब लोग फिर से करीब से कर सकेंगे। कोरोना के चलते देश…
बारामुला, बारामुला जिले के सोपोर इलाके का एक 22 वर्षीय फुटबॉलर युवक लापता हो गया है। उसके परिजनों ने गुरुवार…
बारामूला। बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि…
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों की 12 घंटे…
