मोदी सरकार ने जब से देश की अंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 एप्स को बैन किया है, तब से ही चीन तिलमिला गया है। क्योंकि महज टिक टॉक पर ही बैन लगाये जाने से चीन को हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अब इसको लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने खुद ये लिखा है कि चीन को इससे भारी नुकसान होगा।
Browsing: Top Story
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह भी पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम…
देश में कोरोना के मामले 6 लाख को पार कर गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 4 हजार 641 है, जिसमें 17 हजार 834 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से अब तक करीब 3 लाख 60 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या करीब 2 लाख 27 हजार है.
झारखंड के चर्चित फर्जी सरेंडर कांड के नये सिरे से अनुसंधान का आदेश दिया गया है। वर्ष 2014 में 514 आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर पुराने जेल कैंपस में सरेंडर करा दिया गया था। युवक वहीं रहते थे। इन युवकों से तीन से पांच लाख रुपये की वसूली भी नौकरी दिलाने के नाम पर की गयी थी। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 77/14 दर्ज है। इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अनुसंधान की दिशा ही बदल डाली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आॅस्ट्रेलिया के निवेशकों से झारखंड आने का आग्रह किया है और सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। यह भरोसा उन्होंने भारत में आॅस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फॉरेल के साथ आॅनलाइन बातचीत के दौरान दिया। सीएम ने आॅस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से कहा कि झारखंड खनिज
अपनी बहू रेखा मिश्रा द्वारा दर्ज करायी गयी एफआइआर के बाद पूर्व डीजीपी डीके पांडेय चौतरफा घिरते जा रहे हैं। बेटे के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पूर्व डीजीपी के समधी सह भाजपा नेता गणेश मिश्रा ने डीजीपी एमवी राव को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी रेखा मिश्रा के फोन की सीडीआर निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रांची। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पीडीएस सिस्टम में पूर्व से चले आ रहे भ्रष्टाचार पर दिये गये बयान पर राजनीति गरमा गयी है। इस मसले पर पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि सरकार चाहे तो पूरे पांच साल के कार्यों की जांच करा सकती है। इस पर श्री उरांव ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों से कहा कि पीडीएस सिस्टम में भ्रष्टाचार संयुक्त बिहार के समय से ही चल रहा है।
गुमला की महिला थाना प्रभारी सरस्वती मिंज के ऊपर एक बोलेरो चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। बोलेरो चालक ने महिला थाना प्रभारी को कुचल देने का प्रयास किया। यह शिकायत महिला थाना प्रभारी ने गुमला सदर थाना प्रभारी से लिखित रूप में की है। इसके बाद सदर थाना में उक्त बोलेरो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बड़ा एलान किया। उन्होंने कोरोना संकट के कारण देश में चल रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक जारी रखने की घोषणा की, जिसके तहत देश भर के 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को अगले पांच महीने तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा का चारों तरफ स्वागत हुआ है, लेकिन क्या किसी ने इस बात पर ध्यान दिया कि यह मांग सबसे पहले झारखंड से
जियो के बाद अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक बड़ी डील की है। दरअसल…
जब से सरकार ने 59 पॉप्युलर चाइनीज ऐप्स को बैन किया है, तब से ही लोगों के मन में एक…
