Browsing: Top Story

अपनी बहू द्वारा लगाये गये आरोपों से घिरे पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं। अब यह तथ्य सामने आया है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया और अपने ही महकमे से झूठ बोला। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बहू के खिलाफ दायर तलाक के मामले को भी प्रभावित किया।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर संविदा पर नियुक्त 332 इ-मैनेजर्स की सेवा विस्तार करने का आग्रह किया है। पत्र में श्री मरांडी ने कहा है कि सेवा विस्तार न होने और मानदेय नहीं मिलने की वजह से वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बीते वर्ष 2 जुलाई से बजटीय उपबंध न होने के कारण इनका सेवा विस्तार नहीं होने की बात सामने आ रही है। मार्च 2019 तक का इन्हें वेतन दिया गया है,

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विस्थापितों तथा टाना भगतों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की। विधायक ने कहा कि बड़कागांव में कई कोल कंपनियों द्वारा खनन किया जा रहा है। इसमें वर्तमान में एनटीपीसी द्वारा बड़कागांव के लगभग दर्जनों गांव में जमीन अधिग्रहण कर कोयला निकालने का कार्य किया जा रहा है।

झारखंड पुलिस के माथे पर कई कलंक लगे हुए हैं और समय-समय पर इन्हें धोने का ईमानदार प्रयास भी होता है। एक संगठन के रूप में झारखंड पुलिस का काम देश के अन्य राज्यों की पुलिस से अच्छा नहीं तो खराब भी नहीं रहा है। लेकिन अपने एक पूर्व डीजीपी के कारण इसके दामन पर जो दाग लगा है, उसने इसे बेहद शर्मनाक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. एक्टर ने ट्विटर एक लेटर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके घर के दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जो कि नेगेटिव निकला है.

मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अहमदाबाद, गांधीनगर, पंचमहल, बनासकांठा, दाहोद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा लंबे अंतराल के बाद सुतरापाड़ा में दो इंच बारिश हुई। वेरावल, दीव, खांभा, ऊना, कोडिनार और गिरगढ़डा में एक इंच बारिश हुई। इसके साथ ही, राजकोट और अमरेली जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।