Browsing: Top Story

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत निजी क्षेत्र के लिए 41 कोयला खदानों की नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर कहा कि भारत की आपदा पर आंसू बहाने की फितरत नहीं है। हम इस संकट को अवसर में बदलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोरोना से लड़ेगा और इस

सीसीएल की आम्रपाली कोयला परियोजना में 30 लाख टन कोयला के स्टॉक में आग सुलग रही है। फिर भी सीसीएल उत्पादन नहीं रोक रहा है। सीसीएल के अधिकारी वाहवाही लूटने के फेर में सरकार को भारी नुकसान में डाल रहे हैं। प्रतिदिन होने वाले 40 हजार मीट्रिक टन उत्पादन में महज 20 से 25 हजार मीट्रिक टन कोयला डिस्पैच हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के चुनाव अभिकर्ता विधायक विरंची नारायण ने चुनाव आयोग कार्यालय में यूपीए गठबंधन की ओर से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी है। इसके साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा गया

अगले कुछ घंटे बाद राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो जायेगा और तीन में से दो प्रत्याशी शाम होते-होते संसद की ऊपरी सदन के सदस्य चुन लिये जायेंगे। लेकिन इस चुनाव ने झारखंड में एक नया कल्चर, नयी परंपरा स्थापित की है। अब से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी राजनीतिक दल या गठबंधन को अपने विधायकों

झारखंड में सार्वजानिक स्थलों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों जैसे सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का, खैनी, जर्दा, गुटका और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उपयोग पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। डॉ कुलकर्णी ने बताया कि पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र-तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है। अतः सार्वजानिक जगहों पर

लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जवान सुरेंद्र सिंह घायल हो गए थे. उनका इलाज लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उन्हें 12 घंटे बाद होश आया. इसके बाद उन्होंने गलवान घाटी में हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. साथ ही पहली बार किसी घायल ने चीन के पूरे षडयंत्र की दास्तान भी बयां की है.

विधायक भूषण बाड़ा ने वीरांगना लक्षमीबाई की बलिदान दिवस के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। विधायक ने कहा कि राष्ट्रहित में लक्ष्मीबाई का त्याग, बलिदान, साहस व पराक्रम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। देश की एकता, अखंडता व स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह सदैव प्रेरणास्रोत बनती रहेगी। उन्होंने कहा