Browsing: Top Story

जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबद्दा थाना क्षेत्र के भुस्का हाट के पास बीती रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार हाईवा के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी ने व्यक्ति को रोड किनारे काफी जख्मी अवस्था में देखा तथा उसे मेहरमा अस्पताल ले गए पर उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। व्यक्ति के शव को थाना में रखा गया है। अब त

न्यूयॉर्क। भारत आठ वर्षों के बाद आठवीं बार 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ग़ैर स्थाई सदस्य के रूप…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत निजी क्षेत्र के लिए 41 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कोरोना से लड़ेगा भी और आगे भी बढ़ेगा. भारत इस बड़ी आपदा को अवसर में बदलेगा. इस संकट ने भारत को आत्मनिर्भर भारत होने का सबक दिया है.

पंजाब के मोहाली में एक बैंक से दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बंदूक और चाकू से लैस दो बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए बुधवार को फेज-3 में स्थित बैंक की शाखा में घुस आए। बदमाशों ने बैंक से 4 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुए डकैती की यह घटना पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में हुई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।

पुलवामा । पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के अंतर्गत मीज पम्पौर क्षेत्र में आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार सुबह से…

लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए देश के 20 जवानों को हर कोई सलाम कर रहा है. 15 जून की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों का संघर्ष हुआ, इस खूनी झड़प में 20 जवानों ने देश के लिए शहादत दे दी. अब इस गम और गुस्से के बीच सभी के पार्थिव शरीरों को उनके गांव वापस लाया जा रहा है.

लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जल, थल और वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रहने का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ आर्मी डिफेंस (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों की हुई बैठक में लिया गया.

लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए देश के जवानों में पटियाला के नायब सुबेदार मनदीप सिंह भी हैं. उनके परिवार को जैसे ही इसकी खबर मिली, घर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों में मातम पसर गया. शहीद मनदीप सिंह की पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे बात हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की फौज चीनियों के सामने दीवार बनकर डटी हुई है.

राज्य के तीन चर्चित मामलों में सीआइडी ने अपना अनुसंधान पूरा कर लिया है। तीनों मामलों में बुधवार को चार्जशीट न्यायालय में दायर की गयी। राज्य की मुख्य सचिव जब राजबाला वर्मा थीं, तो उनका एक ट्विटर हैंडल किसी दूसरे व्यक्ति ने बना लिया था। वह उसके जरिये अधिकारियों को निर्देश भी देता था

राज्य सरकार ने राजस्व बढ़ाने की दिशा में बुधवार को एक कदम और बढ़ाया। सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स का दायरा बढ़ा दिया है। हालांकि इसमें पांच लाख रुपये आमदनी वाले तक को राहत दी गयी है। पांच लाख से दस लाख रुपये सालाना कमानेवाले को हर साल एक हजार रुपये प्रोफेशनल टैक्स देना होगा। इसी प्रकार दस से

धनबाद जेल में बंद कोयला तस्कर राजीव राय को सीआइडी रिमांड पर लेगी। रिमांड पर देने का अनुरोध धनबाद की न्यायालय से किया गया है। मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीआइडी के अधिकारी चाहते हैं कि राजीव राय से पांच दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दी जाये। इस कोयला तस्कर को रविवार को सीआइडी ने जेल भेजा था। इसकी बड़ी भूमिका धनबाद के चर्चित गांजा प्लांट कांड में है। सीआइडी अब यह पता लगायेगी कि चिरंजीत घोष को फर्जी केस में जेल भेजने के पीछे राज क्या है। वह किन किन कोयला तस्करों के धंधे में रोड़ा बना हुआ था। इसके चलते कौन-कौन से बड़े कोयला तस्कर प्रभावित हुए। आसनसोल इलाके का रहनेवाला राजीव राय के बारे में सीआइडी को