Browsing: Top Story

जिले में मंगलवार की देर रात दो व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। मरीज बांग्लादेश से गया के रास्ते पलामू आये थे। मरीजों की उम्र 28-30 साल है। एक मरीज हुसैनाबाद प्रखंड का है तथा एक मरीज हरिहरगंज प्रखंड का है। मरीज बगैर लक्षण है।

झारखंड में आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर फर्जी तरीके से सरेंडर करने के मामले में अनुसंधान एक तरह से बंद हो गया है। इस मामले में कई आइपीएस अधिकारी लपेटे में हैं। लिहाजा पुलिस ने दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट के मालिक दिनेश प्रजापति, पुलिस के लिए काम करने वाले रवि बोदरा और एक अन्य के विरुद्ध चार्जशीट कर अपना अनुसंधान पूरा मान बैठी है। इस फर्जी सरेंडर मामले में भी अगर उच्चस्तरीय जांच हुई, तो इसकी आंच कई आइपीएस अधिकारियों को लपेटे में ले सकती है। इसलिए अधिकारियों ने बीच का रास्ता निकाला है।

झारखंड में 65 हजार पारा शिक्षकों के लिए अब अच्छे दिन आनेवाले हैं। सरकार अब पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मामला कैबिनेट में भेजा जायेगा। सारी चीजें कैबिनेट तय करेगी। पारा शिक्षकों के स्थायीकरण से लेकर वेतनमान तक का मामला कैबिनेट में जायेगा।

रांची। लातेहार जिला की बालूमाथ पुलिस पर आरोप है कि वह कोयला तस्करों से बैंक खाते में पैसा लेती है। लातेहार एसपी को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने प्रारंभिक जांच करायी। जांच में बालूमाथ थाना के प्रभारी राजेश मंडल और एसडीपीओ कार्यालय में तैनात रीडर की भूमिका पर सवाल खड़ा किया गया। इन दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बालूमाथ के एसडीपीओ रणविजय सिंह के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

झारखंड में 19 जून को होनेवाले राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही अब दुमका और बेरमो सीट के उपचुनाव की सुगबुगाहट भी तेज होने लगी है। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद इन दोनों सीटों पर होनेवाला उपचुनाव कितना कांटे का होगा, इस बात का एहसास इसी से हो जाता है कि सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस जहां इन दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी, वहीं भाजपा विधानसभा चुनाव में हुई करारी पराजय की पीड़ा को भुलाने की हरसंभव कोशिश करेगी। इसके अलावा इन दोनों सीटों पर होनेवा

: कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच भले ही तमाम बिजनेस नुकसान झेल रहे हों, लेकिन पारले-जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रेकॉर्ड टूट गया है। महज 5 रुपए में मिलने वाला पारले-जी बिस्कुट का पैकेट सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए भी खूब मददगार साबित हुआ। किसी ने खुद खरीद के खाया, तो किसी को दूसरों ने मदद के तौर पर बिस्कुट बांटे। बहुत से लोगों ने तो अपने घरों में

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माधवी राजे सिंधिया को गले में खरास की शिकायत है। साथ ही उन्हें बुखार भी है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि कोविड-19 के लक्षण हैं।