गढ़वा। गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के बंका शेराशाम गांव की किशोरी को राजस्थान के युवक के हाथों बेचने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला मानव तस्करी का बताया जा रहा है। लड़की के पिता का आवेदन मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति ने मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Browsing: Top Story
पांच महीने पहले दिसंबर में जब झारखंड विधानसभा का चुनाव हुआ था और झामुमो-कांग्रेस-राजद का गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल कर सत्तारूढ़ हुआ था, तभी से राजनीतिक हलकों में कहा जाने लगा था कि हेमंत सोरेन के लिए शासन चलाना उतना आसान नहीं होगा, क्योंकि केंद्र में उनके प्रतिद्वंद्वी की सरकार है। हालांकि शपथ ग्रहण के ठी
महाराष्ट्र के जलगांव सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव 80 साल की महिला की लाश अस्पताल के बाथरूम में मिली है, जो कि 2 जून से लापता थी। अस्पताल के मुताबिक, एक जून को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया ग
जिले गावां थाना क्षेत्र के मंझने गांव में बुधवार को पुलिस ने सुबह तीन बच्चियों सहित मां की लाश एक कुआं से बरामद की है। मां-बेटियों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना के बाद गावां थाना पुलिस एवं वरिय दधिकारी घटना स्थल पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच में जुट गयी है।
शोपियां जिले के सुगू इलाके में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन…
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में मंगलवार…
राजौरी, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन…
देश में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है और इसकी जद में आकर डीएमके के एक विधायक ने जान गंवा दी. डीएमके विधायक जे अंबाझहगन की बुधवार सुबह मौत हो गई. वह कोरोना पॉजिटिव थे और बीते 2 जून को अस्पताल में एडमिट हुए थे. उनकी मौत पर डीएमके चीफ एमके स्टालिन समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. शोपियां के सुगो हेधामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. 4 आतंकियों को मार गिराया गया है. इस हफ्ते शोपियां में एनकाउंटर की तीसरी घटना है. इससे पहले रविवार को पांच और सोमवार को चार आतंकियों को मार गिराया गया था.
भारत में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर आई है। देश में पहली बार कोरोना ग्रस्त होकर ठीक हो चुके लोगों की संख्या ऐक्टिव केसेज से ज्यादा हो गई है। बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के कुल 1,33,632 ऐक्टिव केस हैं। जबकि अबतक 1,35,206 मरीजों का इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2.76 लाख से ज्यादा हो गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चीन पर फिर हमला बोला है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध को ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया है कि चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप नवंबर नहीं, बल्कि अगस्त से फैलाना शुरू हो गया था। इस शोध में सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला दिया गया है जिसमें चीन के
