Browsing: Top Story

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता र

जोगता थाना अंतर्गत सिजुआ 10 नंबर मोड़ स्थित एक आवास में मंगलवार को छापेमारी कर लगभग एक किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान गांजा विक्रेता टीम को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। टीम ने जब्त गांजा को जोगता पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि सिजुआ 10 नंबर मोड़ से भारी पैमाने पर गां

भारतीय जनता पार्टी झारखंड विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट में झारखंड को पूरे देश में बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च में यह दर 8.2 फीसदी थी जो कोरोना संकट के इस दो माह में बढ़कर 59.2 फीसदी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस वैश्विक आपदा से उपजी यह भयावह तस्वीर प्रदेश के लिए

झारखंड में कोरोना से एक और मौत हुई है। रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती 69 वर्षीय महिला मंगलवार को कोरोना से जंग हार गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 8 हो गई है। महिला बोकारो के फुसरो कि रहने वाली है। ब्रेन हैम्‍रेज होने के बाद मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद महिला को रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां इलाज़ के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला के शव को सुरक्षित रखा गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इंटरनेट के जरिए “बंगाल जन संवाद” में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा…

 वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों से मुखातिब हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य की…

अपने घर जाने के इच्‍छुक प्रवासी मजदूरों को 15 दिन के भीतर वापस भेज दिया जाएगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्‍य सरकारों के लिए इस बारे में निर्देश जारी किए। अदालत ने कहा कि सभी प्रवासियों को आज से 15 दिनों के भीतर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों को पंजीकरण के माध्यम से पहचाना जाएगा।

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कोविड-19 टेस्‍ट के लिए अपना सैंपल दिया। उन्‍हें रविवार से खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत है। कोविड-19 के संभावित लक्षण देखते हुए केजरीवाल ने खुद को होम क्‍वारंटीन किया हुआ है। 51 साल के केजरीवाल को डायबिटीज की भी बीमारी है। रविवार दोपहर को दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक के बाद केजरीवाल की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उनके सारे आधिकारिक