भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना संक्रमण…
Browsing: Top Story
– केंद्रीय गृह मंत्रालय व कोर्ट द्वारा अनुमति दी गई वाहन ही कर रहे हैं दिल्ली बार्डर पार – गृह…
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी काम की वजह से सुर्खियों में हैं। लॉकडाउन में अभिनेता सोनू सूद प्रवासियों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अत्यंत सज्जन व्यक्ति हैं और मैं उन्हें पसंद करता हूं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी भारत के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित कर चुके हैं।
गोपालगंज में हुए ट्रिपल मर्डर केस को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आरजेडी नेता जेपी यादव के घर पर हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गोपालगंज के लिए कूच करने को तैयार हैं। हालांकि, इस बीच जानकारी मिल रही है कि प्रशासन ने तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी है।
चीन के बहकावे में आकर नेपाल ने अपने नक्शे में बदलाव किया और भारत के कुछ हिस्सों को भी उसमें शामिल कर लिया। लेकिन इस नए नक्शे को वह अपने ही देश की संसद में मंजूरी नहीं दिला सका है। इससे उसकी सारी हेकड़ी निकल गई और अब वह भारत से बातचीत करने को बेताब है।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डर फिर सील करवा दिए हैं। गुड़गांव और फरीदाबाद काम पर जानेवाले लोगों की दिक्कतें इससे बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह गुड़गांव बॉर्डर पर लोगों को रोक लिया गया, जिससे जाम लग गया। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुड़गांव के बॉर्डर को 15 मई को ही खोला गया था।
बीते दिनों रेल पटरी पर मृत मिले अजय कुमार दास के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए एक मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में पिता सूचित कुमार दास ने बताया कि 24 मई को उनके द्वारा किए गए शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त रोहित राउत और उदय पासवान को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया । जबकि मेरे पुत्र की हत्या में दोनों के शामिल होने की संभावना है।
अजय शर्मा रांची। धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड के अनुसंधान में जुटी सीआइडी के अधिकारियों ने गुरुवार को आठ…
इंडियन पोस्ट एंड टीसी एकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस के अधिकारी निरंजन कुमार के विरुद्ध गुरुवार को निगरानी ने पीइ दर्ज कर लिया है। निगरानी के डीजी नीरज सिन्हा ने जांचकर्ता अधिकारी को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के अंदर इसकी जांच पूरी की जाये। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की जाये। निरंजन पर आरोप है कि पुराने परिचयों का दुरुपयोग कर जेयूएसएनएल तथा जरेडा के निदेशक बने। इस पद के लिए वह कोई योग्यता पूरी नहीं करते थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जायेगी। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में छूट दी गयी है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी शर्त के साथ छूट दी गयी है। 30 से 35 प्रतिशत कर्मचारी औद्योगिक इकाइयों में एक समय काम कर सकते हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार क्रमवार छूट दी जायेगी। राज्य के हालात पर विचार किया जा रहा है।
