Browsing: Top Story

भारत से लगती सीमा पर सैन्य झड़पों के बाद चीन ने न केवल अपने सैनिकों को बड़ी संख्या में सीमा के पास तैनात कर दिया है बल्कि अब शांतिदूत बनकर तनाव को स्थिर बता रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ सीमा पर हालात पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण-योग्य हैं। दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम भी उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त रांची को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर संभव सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया कि रांची के बुढ़मू की तीन बेटियों की मां का निधन इलाज के अभाव में हो गया। अब ये बच्चियां घर के लिए चुआं से पानी लेकर आ रहीं हैं।

पैदल चलकर आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 19 दिनों तक लगातार पैदल चलकर बिजयबाड़ा से देवघर पहुंचा सात युवकों का समूह। इस बाबत बिहार के बांका जिला के तारापुर निवासी गुंजन ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि रास्ते में कहीं कुछ खाना-पीना मिल गया तो खा लिया वरना भूखे-प्यासे ही लगातार चलते हुए झारखंड-बिहार सीमा के दर्दमारा तक पहुंचा।

जमीन विवाद में सहोदर भाई एवं भतीजे ने मिलकर सुरेश मंडल को तलवार एवं फरसे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी मीना देवी एवं बेटे सुमन मंडल का इलाजरत मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुबना गांव में मंगलवार के रात 11 बजे है।

कोरोना काल में देश के सामने विपदा की एक से बढ़कर एक हृदय विदारक तस्वीर सामने आ चुकी है। इस बार बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की पूरी कहानी बयां कर रही है। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के एक वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सो रही है, उसका एक-डेढ़ साल का बेटा मां की चादर को खींच रहा है, मानो वह उसे जगाने की कोशिश कर रहा है।

जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरी गांव निवासी नंदकिशोर यादव (26 वर्ष) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया ।

आर्मी के टॉप कमांडर्स की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस बुधवार से शुरू गई है। इसमें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहेंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसमें भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

देश में इस वक्त चीन और नेपाल से बॉर्डर पर हो रहे तनाव को लेकर चर्चाएं जारी हैं. इस बीच आज स्वदेशी विमान तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन वायुसेना में शामिल हो गई. इस स्क्वाड्रन का नाम फ्लाइंग बुलेट्स दिया गया है, जिसकी शुरुआत वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल RKS भदौरिया ने की. खुद वायुसेना प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.

लद्दाख में कोई भी हरकत करने से पहले चीन को कम से कम 10 बार सोचना पड़ेगा। भारतीय सेना ने तैयारी कर ली है। चीन को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। कैसे और कितना, इसकी रूपरेखा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सेना प्रमुखों की बैठक में बन गई होगी।

कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र में सियासी हलचल फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक निवास वर्षा में महाअघाड़ी सहयोगियों की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग पर हर किसी की नजर जा टिकी है।

लॉक डाउन के वजह से दादरा नगर हवेली में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को आज स्पेशल ट्रेन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी।