छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला पथ के खेन्द्रा गांव में हाईवा की चपेट में आने से रीता देवी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर हाईवा चालक की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। खेन्द्रा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रीता की शादी चैनपुर के नेउरा खुरा गांव के मणि परहिया से हुई थी।
Browsing: Top Story
गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वाहन मालिकों की दु:ख, दर्द व परेशानी को समझने और लॉक डाउन अवधि का रोड टैक्स माफ करने का आग्रह किया है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया है कि वाहन मालिक एक ओर ऋण भुगतान तो दूसरी ओर रोड टैक्स भुगतान के दोहरे दायित्व के कारण अपने भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में जीने को विवश हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार दोपहर को जारी कर दिया। 80.59 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। हिमांशु राज 481 अंक (96.20%) लाकर बिहार टॉपर बने हैं।परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने की। रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट http://onlinebseb.in एवं http://biharboardonline.com पर जारी किया गया।
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट (bihar matric result 2020) जारी कर दिया है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा है। रोहतास के नटवार के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज टॉपर बने हैं। रोहतास के हिमांशु राज बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं। हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं।
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इसके बाद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर मुलाकात के लिए पहुंचे।
लॉकडाउन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चौथी बार पत्रकारों से बात कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि लॉकडाउन पूरी तरह से फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद थी कि कोरोना 21 दिन में कंट्रोल हो जाएगा।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल से एक कार करीब 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे की है। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है।
हाल के दिनों में चीन ने भारत से लगती लद्दाख सीमा पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और वहां लगातार अपनी ताकत बढ़ रहा है। उसकी सेना ने गलवान घाटी में कई टेंट लगाए हैं और पैगोंग झील में अपनी गश्त बढ़ा दी है। लेकिन इसके लिए सीमा पर तनाव के लिए वह उल्टे भारत को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।
अमरेंद्र कुमार, झारखंड में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 4 रुपए महंगा हो सकता है, क्योंकि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने वाली है। इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
गैंगस्टर अमन साव के बड़कागाव थाना हाजत से फरार होने के मामले का अनुसंधान अब सीआइडी करेगी। सरकार ने पहले सीआइडी जांच का आदेश दिया था। अब निर्णय लिया गया है कि यह मामला गंभीर है। इसमें जिला पुलिस पर भगाने का आरोप है। लिहाजा अनुसंधान ही सीआइडी को सौंप दिया गया है।
रांची। हेमंत सोरेन सरकार अब झारखंड को पलायन के अभिशाप से मुक्ति दिलाने में जुट गयी है। झारखंड के हर हाथ को यहीं काम दिलाने के प्रयास शुरू हो गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने इसके लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अधिनियम बनाया जा रहा है।
