Browsing: Top Story

देश में इस वक्त चीन और नेपाल से बॉर्डर पर हो रहे तनाव को लेकर चर्चाएं जारी हैं. इस बीच आज स्वदेशी विमान तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन वायुसेना में शामिल हो गई. इस स्क्वाड्रन का नाम फ्लाइंग बुलेट्स दिया गया है, जिसकी शुरुआत वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल RKS भदौरिया ने की. खुद वायुसेना प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.

लद्दाख में कोई भी हरकत करने से पहले चीन को कम से कम 10 बार सोचना पड़ेगा। भारतीय सेना ने तैयारी कर ली है। चीन को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। कैसे और कितना, इसकी रूपरेखा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सेना प्रमुखों की बैठक में बन गई होगी।

कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र में सियासी हलचल फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक निवास वर्षा में महाअघाड़ी सहयोगियों की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग पर हर किसी की नजर जा टिकी है।

लॉक डाउन के वजह से दादरा नगर हवेली में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को आज स्पेशल ट्रेन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी।

पॉप्युलर शॉर्ट विडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म TikTok की रेटिंग बीते दिनों इंटरनेट यूजर्स ने गिरा दी थीं और इसे बैन करने की मांग भी उठाई गई थी। इस बीच Mitron नाम के एक इंडियन ऐप TikTok को कड़ी टक्कर दे रहा है और इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जीवित युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर दोपहर एक बजे तक युवक की सांस चल रही थी।

झारखंड हाइकोर्ट ने राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में बढ़े कोरोना संकट पर मौखिक रूप से राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार से पूछा है कि कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी की कितनी आबादी है, यहां कोरोना संक्रमण को लेकर कितने लोगों की जांच की गयी। हिंदपीढ़ी में कितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये, कितने ठीक हुए और अब वहां कितने कोरोना संक्रमित बचे हैं।

कोरोना संकट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। अर्थव्यवस्थाएं बर्बादी की कगार पर पहुंच गयी हैं। भारत भी भयानक मंदी की कगार पर खड़ा है और स्वाभाविक तौर पर झारखंड पर भी इसका असर पड़ रहा है। दो महीने से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हैं, तो आमदनी भी शून्य हो गयी है। ऐसे में झारखंड जैसे राज्य के लिए एक विशेष आर्थिक खुराक की जरूरत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि राज्य की माली हालत पूरी तरह खस्ता है और खजाना खाली है

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सबसे खराब स्थिति की कल्पना करते हुए सेना को युद्ध की तैयारियां तेज करने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और तीन सेनाओं के प्रमुखों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में एलएसी के जमीनी हालात की समीक्षा की गई और आगे रणनीति पर विचार किया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर मंगलवार को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह जी मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ। सदैव उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया। स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है।