Browsing: Top Story

आज से ठीक दो महीने पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग की शुरुआत करते हुए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, पूरा देश उनके साथ खड़ा था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक हर राज्य की सरकारोें ने तमाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किनारे रख कर इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए एकजुटता दिखायी और इस कारण आज भारत इस जंग में जीत के मुहाने पर खड़ा है।

मजदूरों की समस्याओं पर सर्वदलीय बैठक बुलायें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेनआजाद सिपाही संवाददातारांची। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। एक बार फिर से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील कर दिया गया है। सिर्फ पास वालों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली काम करने जाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिर्फ पास वालों को ही बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जीएगी।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी श्रवण रामदास की बेटी संजू कुमारी ( 13) की मौत सर्पदंश से हो गई। संजू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता श्रवण रामदास ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर खुले में सोया हुआ था

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी देश और झारखंडवासियों को ईद की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रेम और भाईचारे के इस पावन पर्व पर आप सभी से आग्रह है घर पर ही नमाज अदा कर इंसानियत और खुशहाली के लिए दुआ करें।

झारखंड सरकार ने देश के विभिन्न इलाकों से हवाई मार्ग से पहुंचने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार फ्लाइट से आनेवाले लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान कोई समस्या आने अथवा लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल को जानकारी देनी होगी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारा गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और कुलगाम पुलिस अंजाम दे रही है। वहीं मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके मद्देनजर प्रशासन ने कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बाद, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया को अगले 10 दिनों तक कोरोना महामारी के दौरान एयरक्राफ्ट में तीनों सीटों पर यात्रियों को बैठाने कि मंजूरी दी, लेकिन 10 दिनों के बाद उसे बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करना होगा

लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा। चीन और भारत के सैनिकों के बीच हालात वैसे ही बने हुए हैं। सेना ने बड़ी तेजी से सैनिकों और जरूरी मैटीरियल्‍स फॉरवर्ड पोजिशंस पर पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। चीन ने पैंगोंग झील के पास टेंट लगाए तो भारत ने भी खूंटा गाड़ दिया है।

: 2 महीने कोरोना लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ (domestic flights india coronavirus) रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का यह 5 साल का बच्चा भी बैठकर गया था।