Browsing: Top Story

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे विवाद के बीच सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को लद्दाख का दौरा किया। यहां उन्होंने टॉप फील्ड कमांडरों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया।

बॉलीवुड के यंग कॉमेडी एक्टर मोहित बघेल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. मोहित 27 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली. बीती रात मोहित की तबियात खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

खलारी थाना क्षेत्र के मचवा टांड में शुक्रवार की देर रात 25 वर्षीय एक युवक की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर लगा, जिसे पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात में युवक के साथ ही सोया था और सुबह से मानसिक रूप से विक्षिप्त की तरह हरकत कर रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रम्प ने बिहार की 15 साल की बच्ची ज्योति के हौसले की तारीफ की है। ज्योति ने अपने जख्मी पिता को साइकिल पर बिठाकर 1200 किलोमीटर की दूरी तय की थी। वो 7 दिन साइकिल चलाकर अपने घर पहुंची थी। इवांका ने कहा है कि ज्योति ने जो किया, वह सहनशीलता और अपनों के लिए प्यार का एक खूबसूरत उदाहरण है। इससे भारत के लोगों की भावनाएं पता चलती हैं।

निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों युवक हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र हजारीबाग धमना गांव के निवासी बताये गये हैं।

कोरोना संकट को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन का दौर जारी है। बावजूद इसके इस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार के पार पहुंच गया है।