मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना संकट से निबटने के लिए विपक्ष के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। इससे कोरोना के खिलाफ जंग के लिए संयुक्त और ठोस एजेंडा बनाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई विपक्षी दलों की बैठक में झारखंड का पक्ष रखते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्या दूसरे प्रदेशों से अलग है।
Browsing: Top Story
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों और राहगीरों का कल्याण का भार उठाने का आग्रह किया है। सरयू राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों को भारत का नागरिक मानते हुए इनके कल्याण का भार अपने ऊपर लें। इससे उन्हें यश की प्राप्ति होगी।
कोरोना संकट के कारण पिछले 57 दिन से लॉकडाउन में चल रहे भारत में यदि आज की दो बड़ी समस्याओं के बारे में पूछा जाये, तो लोग महामारी के बाद प्रवासी मजदूरों की तकलीफों का ही नाम लेंगे, लेकिन शायद ही किसी ने उन मजदूरों की समस्या की तरफ ध्यान दिया है, जो अपने ही राज्य के दूसरे जिलों में या तो फंस गये हैं या अपने गांव लौटे हैं। इन्हें न तो कोई विशेष सहायता मिली है और न ही इनकी तकलीफों का किसी को आभास है।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एयरबस A320 शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट पर लैंड होने से ठीक पहले क्रैश हो गया।…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पीएम केयर्स फंड में मिली और खर्च की गयी…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर बाबूलाल…
पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा. विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई. ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है.
तेलंगाना के वारंगल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुएं से 9 प्रवासी श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने सारे शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी श्रमिक बंगाल और बिहार के रहने वाले थे।
एक अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिकों की संख्या बीस लाख के पार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने केंद्र की तरफ से बंगाल को 1 हजार करोड़ रुपये मदद का ऐलान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल फिर से उठ खड़ा होगा।
धनबाद एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था को लेकर कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है उनमें कतरास सर्किल के पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह को निरसा की थाना प्रभारी कमान दी गई।
