Browsing: Top Story

झारखंड की सबसे पुरानी और मजबूत पार्टी होने का दावा करनेवाले झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिथिलता राज्य के लोगों के लिए कौतूहल का विषय है। आंदोलन की आंच में तप कर जो पार्टी अलग राज्य के आंदोलन में अगली कतार में थी, महज दो दशक के बाद ही इतनी कमजोर और लुंज-पुंज कैसे हो गयी, यह सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है। लोकसभा चुनाव में अपने सबसे बड़े नेता की हार से झामुमो सकते में है। यही कारण है कि 23 मई के बाद से ही पार्टी चुप हो गयी है। यह स्थिति तब है, जब राज्य में अगले चार-पांच महीने में विधानसभा चुनाव होना है और उसमें विपक्षी गठबंधन की कमान झामुमो के हाथों में होगी। झामुमो अब तक यही तय नहीं कर पाया है कि वह किन मुद्दों के साथ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के सामने जायेगा। पार्टी नेतृत्व के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है और न ही सत्तारूढ़ भाजपा ने उसे ऐसा कोई मौका ही मुहैया कराया है। लोकसभा चुनाव में अपने दरकते जनाधार को बचाने के साथ विधानसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए झामुमो कितना तैयार है, इसका आकलन करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।