Browsing: Top Story

रांची। झारखंड में महागठबंधन के बन रहे ताने-बाने के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। या यूं कहा जाये कि महागठबंधन में आल इज नॉट वेल, तो गलत नहीं होगा। कारण महागठबंधन की पहली बैठक में जो सीट जिसकी, वह दल उस पर लड़ेगा के चुनावी फार्मूले के दूसरे ही दिन झामुमो विधायक दल की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने 41 सीटों पर दावा कर दिया है। इसके बाद से लगे हाथ कांग्रेस ने भी 30 सीटों पर दावेदारी कर दी है। इस कारण सीटों पर सियासत उलझती नजर आ रही है। अब सवाल है कि महागठबंधन में बाकी बचे दलों का क्या होगा। आखिर इसमें बड़ा दिल कौन दिखायेगा। कारण होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन की परीक्षा की घड़ी है। झामुमो ने जैसे ही 41 सीटों पर अपना दावा जताया, तो महागठबंधन के साथी बिफर पड़े। गठबंधन के साथी जेएमएम और हेमंत सोरेन को ही नसीहत देने लगे। ऐसे में एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या झारखंड में महागठबंधन में सीटों का पेंच सुलझ पायेगा। इन तमाम पहलुओं पर विवेचना कर रहे हैं राजीव।