Browsing: Top Story

भिवानी (हरियाणा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठा बताया और कहा कि मोदी ने अपने ही…

झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण का मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में कुल 61 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत इवीएम में कैद हो गयी है। इनमें से कौन चार लोग लोकसभा में अगले पांच साल तक झारखंड के इन चार चुनाव क्षेत्रों की आवाज बनेंगे, इसका फैसला तो 23 मई को होगा, लेकिन सोमवार के मतदान ने एक बात तो साफ कर दी है कि झारखंड के मतदाता आज भी लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर अलग किस्म का उत्साह होता है। आज भी शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही इस चुनाव ने कम से कम चार राजनीतिक दिग्गजों के पूरे कैरियर को दांव पर रख दिया है।
ये हैं भाजपा के जयंत सिन्हा और अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय और झाविमो के बाबूलाल मरांडी। इन चारों राजनीतिक दिग्गजों में से कोई भी यह दावा करने की स्थिति में नहीं है कि जनता ने उनके सिर पर विजय का ताज पहना ही दिया है। इन चारों राजनीतिक दिग्गजों के बारे में यही कहा जा सकता है कि मुकाबला कांटे का हुआ है। इन चारों सीटों पर कौन आगे है और कौन पीछे, इस बारे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। मतदाताओं का मूड और मतदान के पैटर्न से भी नतीजा नहीं निकाला जा सकता। लेकिन एक बात तय है कि इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे चार राजनीतिक दिग्गजों का पूरा कैरियर परिणाम पर ही टिक गया है।
यदि ये जीतने में कामयाब होते हैं, तो उनका कैरियर शिखर पर पहुंच जायेगा और यदि कहीं मतदाताओं का समर्थन नहीं मिला, तो इनके राजनीतिक सफर पर विराम भी लग जायेगा। मतदान के बरअक्स इन दिग्गजों के राजनीतिक कैरियर का विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

आजाद सिपाही टीम बेतिया/सीवान। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण…