Browsing: Top Story

हिंडौन (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के हिंडौन और सीकर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

सिमडेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सिमडेगा से की। स्थानीय बाजार…

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी गुरुवार को दूसरी बार झारखंड आये। उन्होंने सिमडेगा में चुनावी रैली की। खूंटी संसदीय क्षेत्र के अधीन आनेवाला सिमडेगा आदिवासी और इसाई बहुल इलाका है। राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर राहुल गांधी इतनी देर से झारखंड क्यों आये। राज्य में पहले चरण के तहत तीन संसदीय सीटों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं। इनमें से चतरा और लोहरदगा में जहां कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, वहीं पलामू में राजद का उम्मीदवार था। अब दूसरे चरण के तहत रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव होना है। इनमें से तीन सीटों, रांची, खूंटी और हजारीबाग में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं कोडरमा में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस अध्यक्ष पहले चरण की सीटों पर प्रचार के लिए क्यों नहीं आये, जबकि वहां पार्टी को प्रचार की अधिक जरूरत थी। इतना ही नहीं, उन तीन सीटों पर कांगे्रस की पहली पंक्ति का कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं गया। राहुल गांधी इससे पहले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दो मार्च को झारखंड आये थे और रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित किया था। राहुल गांधी की झारखंड में इस पहली चुनावी रैली के राजनीतिक मायनों का विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।