Browsing: Top Story

सोमवार को जहां कोल्हान के चुनावी संग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा है, तो मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। कोल्हान में दो लोकसभा क्षेत्र हैं चाईबासा और जमशेदपुर। दोनों ही सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। पिछले चुनाव से इस बार का मुकाबला अलग है। विपक्ष इस बार महागठबंधन कर भाजपा से दो-दो हाथ कर रहा है। चाईबासा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के सामने कांग्रेस की गीता कोड़ा हैं। पिछले चुनाव में गीता जय भारत समानता पार्टी से चुनाव लड़ी थीं और उन्होंने लक्ष्मण गिलुआ को जबरदस्त टक्कर दी थी। वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इस बार कांग्रेस से वह मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर में भाजपा और झामुमो के बीच मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो और झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन की राजनीति झामुमो से शुरू हुई थी। पिछली बार मोदी लहर में दोनों जगहों पर कमल खिला था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी की सभा के बाद कोल्हान में उनका जादू चलेगा या राहुल महागठबंधन प्रत्याशी का बेड़ा पार लगायेंगे। मोदी की सभा के बाद बदलेगी कोल्हान की फिजां या राहुल को मिलेगा जनता का प्यार, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन। 

एजेंसी भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के भदोही में महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमले किये। पीएम…