Browsing: Top Story

झारखंड में लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच कई पुराने मिथक ध्वस्त हो रहे हैं, तो कई नये समीकरण भी बन रहे हैं। पार्टियां और नेता लगातार अपनी ठोस भूमिका को लेकर सक्रिय हैं। इनमें से कई तो केवल पार्टी आलाकमान को प्रभावित करने के लिए अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। लेकिन इन सभी पार्टियों से अलग आजसू पार्टी राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर समान रूप से सक्रिय है और भाजपा की सहयोगी के रूप में जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है। आजसू की इस सक्रियता के पीछे कहीं न कहीं इसके सुप्रीमो सुदेश महतो की रणनीति है। आज की तारीख में यदि यह कहा जाये कि सुदेश महतो झारखंड में भाजपा के लिए ह्यरक्षा कवचह्ण की भूमिका में आ गये हैं, तो गलत नहीं होगा। राजनीतिक हलकों में यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर सुदेश महतो की इस अतिसक्रियता के राजनीतिक संकेत क्या हैं। क्या इसके पीछे केवल सुदेश की रणनीति है या फिर भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक पहल। वैसे झारखंड की राजनीति के दलदल भरे परिदृश्य में सुदेश महतो ने न केवल आजसू को मजबूती से खड़ा रखा है, बल्कि कई अवसरों पर अपनी रणनीतिक चतुराई का परिचय भी दिया है। झारखंड के चुनावों में सुदेश महतो की सक्रियता और इसके राजनीतिक मायनों को तलाश करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।