Browsing: Top Story

रांची के राजनीतिक क्षेत्र में पिछले चार दशक से जो एक नाम हर राजनीतिक दल में लिया जाता है, वह है सुबोधकांत सहाय का। जनता पार्टी से 1978 में पहली बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने सुबोधकांत राजनीति के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर अपने तरीके से रास्ते तय किये। विधायक से दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर उन्होंने केवल इसलिए तय किया, क्योंकि उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। रांची और यहां के लोगों के बीच भैया के नाम से चर्चित यह शख्स सचमुच अपना सारा समय राजनीति में व्यतीत करता है। रांची के इस चर्चित राजनीतिक चेहरे को कांग्रेस ने लगातार चौथी बार लोकसभा का टिकट देकर झारखंड में सबसे हॉट दांव खेला है। अब तक यह तय नहीं हुआ है कि सुबोधकांत के सामने भाजपा का कौन प्रत्याशी होगा, लेकिन इतना तय है कि उनका प्रतिद्वंद्वी जो भी होगा, उसके लिए मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि सुबोधकांत ऐसा चेहरा हैं, जो साढ़े चार साल से लगातार राजनीतिक फील्ड में हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता का ही यह प्रतिफल है कि इस बार कांग्रेस ने सबसे पहले उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। 2014 के चुनाव में सुबोधकांत को रांची से ही टिकट के लिए एड़ी-चोटी एक करना पड़ा था। यहां तक कि रांची से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली गये थे और कार्यकर्ताओं के दबाव पर ही उन्हें मैदान में उतारा गया। हालांकि सुबोधकांत सहाय चुनाव हार गये थे। इसका एक प्रमुख कारण देश में मोदी लहर थी और उनके सामने थे भाजपा के आजमाये हुए पुराने नेता रामटहल चौधरी। इस बार कांग्रेस आलाकमान के पास रांची सीट पर उम्मीदवारी के लिए सुबोधकांत एकमात्र नाम थे। आलाकमान ने उनकी राजनीतिक सक्रियता को महसूसा और जंग में उतार दिया। जबकि इसी कांग्रेस में अभी तक झारखंड की चार सीटों से उम्मीदवार का चयन नहीं हो पाया है। उधर भाजपा भी उम्मीदवार चयन को लेकर परेशानी फेस कर रही है। रांची से सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाने के क्या हैं मायने और इसका कितना लाभ कांग्रेस को मिल सकता है, इसकी पड़ताल करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

एजेंसी उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को उत्तरकाशी में गरजे। मातली हेलीपैड से वह रैली स्थल रामलीला…

अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस चुनाव में नक्सली बैकफुट पर आ गये हैं, पुलिसिया दबिश और सरकारी व्यवस्था के कारण नक्सली तंत्र पूरी तरह फेल हो गया है, तो यह आपकी गलतफहमी है। कारण इस बार नक्सलियों ने अपना चोला बदल लिया है। इस बार झारखंड में भी नक्सली चुनाव के दौरान वह काम करनेवाले हैं, जिसे सुन कर शायद आपको एकबारगी विश्वास नहीं हो। दरअसल, इस बार झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नक्सली चुनाव में सक्रिय हो गये हैं। पहले नक्सली बुलेट-बंदूक के सहारे वोट का बहिष्कार करने की धमकी देते थे, लेकिन इस बार बुलेट को जंगल में ही छोड़ गांव-गांव में वोट धमाका करने की तैयारी में हैं। अब नक्सली वोट करने के लिए दबाव बनायेंगे। इसके लिए नक्सली ग्रामीण इलाकों में एनजीओ और अन्य संगठनों का भी सहारा छिपे रूप से ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने खूंटी, चाईबासा, लोहरदगा और चतरा को सेंटर बनाया है। नक्सलियों के निशाने पर इस बार भाजपा सरकार और नेता हैं। संथाल परगना में भी असर डालने की तैयारी में नक्सली जुटे हुए हैं। नक्सलियों की इस रणनीति पर प्रकाश डाल रहे हैं राजीव।