Browsing: Top Story

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों से झूठे वादे करने का आरोप…

एजेंसी श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सियासी पार्टियों की ओर से बार-बार भारत विरोधी बयान दिये जा रहे हैं। पूर्व में महबूबा…

बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है।

एजेंसी नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश…

आपने सुना तो होगा कि हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते है। जी हां आज हम एक ऐसी ही पार्टी की बात करने जा रहे हैं, जिसके ऊपर यह बात सटीक बैठती है। खुद को झारखंड आंदोलन की उपज बतानेवाली पार्टी आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, यानी आजसू पार्टी की पहचान आम तौर पर सत्ता के नजदीक रहनेवाली पार्टी के रूप में होती है। यह कुछ हद तक सही भी है, लेकिन पिछले पांच साल में इस पार्टी ने झारखंड की राजनीति में जिस तरह अपने को मजबूत बनाकर खड़ा किया है, वह भी गौर करने लायक है।
रांची संसदीय सीट के बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार चुनाव हारने के बावजूद आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने हार नही मानी और उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच और तजुर्बे का परिचय देते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को भी तालमेल करने और उस पर भरोसा करने पर मजबूर कर दिया। यह तालमेल भी प्रदेश स्तर पर नहीं, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अमित शाह के साथ सीधी बातचीत के बाद हुआ।
आजसू पार्टी ने पिछले पांच साल के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हाल के दिनों में चुनावी राजनीति में उसका प्रदर्शन बेशक अच्छा नहीं रहा, लेकिन उसके नेतृत्व ने साफ कर दिया कि वह हार कर अवसादग्रस्त होनेवालों में नहीं है। आजसू ने रामगढ़ से लेकर कोडरमा, गिरिडीह और चाईबासा तक अपना एक अलग कॉरीडोर ही बना डाला है। पहली बार आजसू की शक्ति का अंदाजा तब हुआ, जब उसने बरही से लेकर बहरागोड़ा तक मानव शृंखला बना डाली। हाल में ही आजसू ने स्वाभिमान यात्रा के तहत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और इस क्र्रम में आजसू ने जनता की आवाज को बुलंद किया। आवाज इतनी दमदार थी कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के कानों तक पहुंची और उन्होंने आजसू प्रमुख युवा नेता सुदेश महतो को दिल्ली बुलाकर गिरिडीह सीट की कमान उनके हाथों में सौंप दी। इससे साफ जाहिर है कि आजसू एक विशेष वर्ग में ताकत बनकर उभरी है और गिरिडीह का यह चुनाव साबित कर देगा कि आजसू के युवा नेता सुदेश महतो की बाजुओं में कितनी ताकत है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि यह चुनाव आजसू की राजनीति को एक नयी दिशा और मुकाम देगा और साथ ही यह न्यू झारखंड की राजनीति में लंबी लकीर खींच देगा।
आजसू पार्टी की राजनीति, उसके उतार-चढ़ाव, उसकी ताकत और बढ़ते जनाधार पर पेश है आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।