रांची। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआइ करे। साथ ही उन्होंने इस मामले में एनटीए के चेयरमैन और मानव संसाधन मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में होने वाले इस तरह के सारे फर्जीवाड़े भाजपा के शासन काल में हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के नालंदा गये थे। वहां उन्होंने कहा कि भारत को आगे ले जाना है। विश्व गुरु बनाना है। लगता है कि पीएम मोदी अभी भी चुनावी मोड में हैं।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि तय तारीख को परीक्षा होती है और दूसरे दिन पीएम मोदी शिक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें कहते हैं। लेकिन रात को परीक्षा रद्द हो जाती है। कहा कि नीट परीक्षा मामला सीधे तौर पर देश में शिक्षा के हाल से जुड़ा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों के शिक्षण संस्थान पूरे देश में हैं। इसमें पूरा गुजरात लॉबी शामिल है। साथ ही राजस्थान के कोटा में व्यापक रूप से यह काम होता है। पूछा कि इस स्थिति में बेहतर शिक्षा की गारंटी कौन लेगा। कहा कि आज छात्रों को न्याय नहीं मिल रहा है।
भाजपा पर कटाक्ष किया : सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपने नयी शिक्षा नीति देश में लायी। आज तक कोई समझ नहीं पाया कि नयी शिक्षा नीति है क्या। कोई भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज इसे लागू नहीं कर पाया। कहा कि पहले यूजीसी था, अब इन्होंने इसके स्थान पर एनटीए लाया है। जब से एनटीए अस्तित्व में आया है, तब से लगातार गड़बड़ी हो रही है। कहा कि इसमें शिक्षा मंत्री की भी मिलीभगत है। नीट मामले में पार्टी की मांग है कि नीट गड़बड़ी की जांच सीबीआइ हो। सुप्रियो ने अपनी सरकार से भी मांग की है कि झारखंड में भी जितनी शिक्षण संस्थाएं सभी का आॅडिट हो।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



