Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंपाई सोरेन का अपमान झारखंड की आदिवासी जनता का अपमान है, मोदी जी सम्मान करेंगे : अमित शाह
    Top Story

    चंपाई सोरेन का अपमान झारखंड की आदिवासी जनता का अपमान है, मोदी जी सम्मान करेंगे : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंपाई सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करने सरायकेला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि जब चंपाई जी ने भाजपा ज्वाइन किया था तब मैंने वादा किया था कि चंपाई जी मैं आपके प्रचार में जरूर आऊंगा। चंपाई जी ने इतने साल तक हेमंत सोरेन और गुरुजी के साथ वफादारी के साथ काम किया। लेकिन जिस प्रकार से अपमानित करके चंपाई सोरेन जी को निकाला गया ये सिर्फ चंपाई सोरेन का अपमान नहीं है बल्कि पूरे झारखंड और यहां के आदिवासी जनता का अपमान है। और मुद्दा क्या था कि ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए वो भ्रष्टाचार बंद करने के लिए तैयार नहीं थे। मैं आप सभी को पूछने आया हूं कि किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। कांग्रेस पार्टी के सांसद के घर से 350 करोड़ निकला। गिनने के लिए मशीन लानी पड़ी और वो मशीन एक नहीं दो नहीं 27 मशीनें लानी पड़ीं। मशीनें भी गर्म होकर थक गयीं लेकिन पैसा खत्म नहीं हुआ। आलमगीर आलम के घर से 30 करोड़ मिला। ये पैसा किसका है। ये पैसा मोदी जी ने मेरे झारखंड के युवाओं के लिए भेजा था जो हेमंत सोरेन की सरकार खा गयी। ये 350 करोड़ में कितने लोगों के घर बन जाते स्कूल बन जाती जिसे ये लोग हड़प गये। ये सोच रहे हैं कि उनको कुछ नहीं होगा। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि भाजपा की सरकार बना दो आपकी एक एक पाई खजाने में जमा होगी। और ये सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। इन्होंने 1000 करोड़ का मनरोगा घोटाला किया, 300 करोड़ का जमीन का घोटाला किया, सेना की जमीन हड़प ली, 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया, हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सरकार है।

    पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे
    अमित शाह ने कहा कि ये इंडिया अलांयस अपने कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने का काम करते हैं। और मोदी जी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं। मुझे बताओ हेमंत बाबू की गारंटी पर आपको भरोसा है क्या ये हेमंत बाबू की गारंटी कभी भी पूरी नहीं होती। वहीं मोदी जी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। आप भाजपा की सरकार बना दो आप महिलाओं के खाते में घर बैठे 2100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। गैस का दाम कितना भी हो झारखंड की माताओं बहनों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे। दीपावली और रक्षाबंधन पर दो सिलेंडर मुफ्त देंगे। हेमंत जी ने वादा किया था कि युवाओं को बेकारी भत्ता देंगे किसी को कुछ मिला है क्या। आप भाजपा सरकार बना दो हर युवा को 2000 बेकारी भत्ता देने का काम करेगी। 2 लाख 87 हजार सरकारी नौकरियां भरी जाएगी और हेमंत बाबू के राज में नौकरी देने में भ्रष्टाचार हुआ। पेपर लीक हुए। पेपरलीक करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी।

    मोदी जी चंपाई सोरेन का सम्मान करेंगे
    कांग्रेस ने महाराष्ट में वादा किया है कि हम मुसलमानों को आरक्षण देंगे। अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया तो आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग का काटना पड़ेगा। आप चिंता मत करो हम आदिवासी, दलित, पिछड़ा का आरक्षण छीनने नहीं देंगे। आज पूरा झारखंड घुसपैठ से परेशान है। हमारे चंपाई सोरेन जी ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया हेमंत सोरेन जी ने कहा आप सीएम पद छोड़ दो। मुझे बताओ आदिवासी समाज में आबादी कम होती जा रही है। घुसपैठिए घुस रहे हैं। हमारी बच्चियों से शादी रचाकर जमीन हड़पने का काम चल रहा है क्या यह रुकना चाहिए या नहीं। क्या जेएमएम रोक सकती है, कांग्रेस रोक सकती है, लालू यादव रोक सकते हैं। मैं वादा करता हूं भाजपा की सरकार बना दो आदमी तो क्या परिंदा भी पैर ना मार पाए इस तरह से हम घुसपैठ को रोकेंगे। हम एक कानून लाएंगे आदिवासी बच्ची से घुसपैठिए शादी करते तो जमीन बच्ची भूमी उनके नाम पर नहीं होगी। जो भूमि हड़प ली है उसको भी वापिस कराने का काम करेंगे। एक एक घुसपैठिए को चिन्हित करने के लिए हम एक कमिटी बनाकर जांच करेंगे। आज मैं आया हूं कहकर जाता हूं कि हेमंत जी ने हमारे चंपाई जी का अपमान किया आप मोदी जी पर भरोसा कीजिए चंपाई सोरेन जी का सम्मान करने का काम भाजपा करेगी। हेमंत बाबू आपकी उल्टी गिनती शुरू होती है। आज मैं झारखंड की जनता को ये बताने आया हूं कि 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार चली झारखंड को कुछ नहीं दिया और मोदी जी ने 3 लाख 90 हजार करोड़ देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि मोदी जी एक रुपया भेजेंगे तो झारखंड सरकार सवा रुपया देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहिबगंज में जलापूर्ति योजना मामला: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
    Next Article भाजपा की सरकार बनी तो पत्थरबाजों को होगा उपचार, गुंडों-माफियाओं का राज होगा खत्म: योगी आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

      September 1, 2026

      बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम

      September 1, 2026

      जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version