Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री नियोजन नीति पर देंगे जवाब, भाजपा विधायक स्लोगन लिखा टी-शर्ट पहन कर नहीं आयेंगे
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री नियोजन नीति पर देंगे जवाब, भाजपा विधायक स्लोगन लिखा टी-शर्ट पहन कर नहीं आयेंगे

    adminBy adminMarch 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कार्यमंत्रणा समिति में हुआ फैसला, स्पीकर ने सदन को कराया अवगत
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। विधानसभा बजट सत्र का गुरुवार को 10वां दिन था। होली के अवकाश के बाद शुरू हुए सत्र की बैठक में स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर गतिरोध जारी है। विपक्ष पिछले चार दिनों से नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब दिलाने की मांग कर रहा है। इसे लेकर सदन के बाहर और अंदर भाजपा का लगातार विरोध जारी है। सदन की कार्यवाही पिछले चार दिनों से सुचारू नहीं चल पा रही है। गतिरोध समाप्त करने के लिए गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलायी। बैठक के बाद उन्होंने सदन को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री चलते सत्र में अपनी सुविधानुसार नियोजन नीति पर जवाब देंगे। वहीं, भाजपा विधायक स्लोगन लिखा हुआ टी-शर्ट पहन कर सदन में नहीं आयेंगे।

    सदन में हंगामा, बाधित रहा प्रश्नकाल:
    नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का विरोध गुरुवार को भी जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले जहां विधानसभा की सीढ़ियों पर उन्होंने प्रदर्शन किया, वहीं सदन के अंदर भी विरोध जारी रखा। नतीजतन प्रश्नकाल नहीं चल पाया। विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। हो-हंगामे के बीच ही शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सदस्यों का लिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुालायी।

    स्लोगन लिखे टी-शर्ट पर बवाल:
    भाजपा के विधायक पिछले दो दिन से सदन में ‘नाय चलतो और 60-40’ लिखा टी-शर्ट पहन कर आ रहे थ्से। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने बुधवार को स्लोगन लिखा टी-शर्ट पहन कर नहीं आने का नियमन दिया था। इसके बाद भी गुरुवार को भाजपा के सदस्य स्लोगन लिखा टी-शर्ट पहन कर आये थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब आप नियम को नहीं मानते, तो अपकी बात क्यों सुनी जाये।

    कार्यमंत्रणा के बाद मामला हुआ शांत:
    भोजनावकाश के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को इसके फैसले से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय हुआ कि जिस विषय को लेकर चार दिनों से सदन में गतिरोध हो रहा है, उस पर मुख्यमंत्री सदन में अपनी सुविधा के अनुसार वक्तव्य देंगे। इसके अलावा 24 मार्च को सरहुल की वजह से इस दिन के बिजनेस को 23 मार्च को ही लिया जायेगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि स्लोगनयुक्त वस्त्र पहन कर कोई भी सदस्य सदन में नहीं आयेगा।

    दूसरी पाली में विपक्ष ने किया बहिष्कार:
    दूसरी पाली में पेयजल स्वच्छता विभाग समेत अन्य विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने इस पर अपनी बात रखी। इसी पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गयी और विपक्ष के सदस्य बहिष्कार कर सदन के बाहर चले गये। इसके बाद सरकार की ओर से पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सरकार का पक्ष रखा और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4372 करोड़ रुपये की अनुदान मांग पारित हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयोग से मिला जम्मू-कश्मीर के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, चुनाव कराने की मांग
    Next Article बरकाकाना: ट्रिपल मर्डर मामले में रामगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला
    admin

      Related Posts

      पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप

      August 31, 2026

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026

      आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version