Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव आयोग से मिला जम्मू-कश्मीर के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, चुनाव कराने की मांग
    Breaking News

    चुनाव आयोग से मिला जम्मू-कश्मीर के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, चुनाव कराने की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूख अब्दुल्ला ने किया।

    मुलाकात के बाद डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि हम सभी पार्टियों की एक ही मांग है कि राज्य में चुनाव कराए जाएं। इससे वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू होगी और लोगों को राहत मिलेगी। आयोग से हमने कहा कि केन्द्र सरकार बार-बार राज्य में हालात सामान्य होने की बात कर रही है। अगर राज्य में हालात सामान्य हैं तो जल्द से जल्द चुनाव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस विषय पर विचार कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य को केन्द्रशासित प्रदेश बना दिया गया।

    निर्वाचन सदन जाने से पूर्व, प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं से राज्य के 13 दलों के नेताओं ने मुलाकात की। डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य के 13 दलों के नेताओं ने जम्मू कश्मीर के विषय पर आज बैठक की और इस बात पर सहमति जताई कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर सभी ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।

    बैठक में शामिल एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाए जाने पर सहमत हैं। हम सभी मिलकर श्रीनगर जाने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के दुख दर्द को जानने के लिए और उन्हें आश्वासन देने के लिए तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने घोषणा, मार्च 2024 तक खत्म हो जाएगा भलस्वा से कूड़े का पहाड़
    Next Article मुख्यमंत्री नियोजन नीति पर देंगे जवाब, भाजपा विधायक स्लोगन लिखा टी-शर्ट पहन कर नहीं आयेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      1 नवंबर से बदल जाएगी श्रीरामलला की दिनचर्या, जानें मंगला आरती से शयन आरती तक का नया टाइम-टेबल

      October 26, 2026

      झारखंड में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाजपा, कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पारित

      October 26, 2026

      भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक : नितिन नवीन

      October 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मिलता है बढ़ावा: हेमंत सोरेन
      • बिना पेट्रोल-डीजल, CNG और बैटरी के दौड़ेंगी कारें, सरकार ने E100 ईंधन को दी मंजूरी
      • 1 नवंबर से बदल जाएगी श्रीरामलला की दिनचर्या, जानें मंगला आरती से शयन आरती तक का नया टाइम-टेबल
      • खरगे की टिप्पणी के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपा, पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर बयान से बढ़ा विवाद
      • कालीपीठ में JCB से खुदवाया तालाब और फिर हुआ प्रतिमा का विसर्जन! जानिए क्या है पूरा विवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version