रांची। झारखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर रांची के मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच करेंगे। वह 5,33,455 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोह की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्यस्तरीय, जिला स्तरीय समारोह के आयोजन में कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समारोह का आयोजन दो स्तरों पर होगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह और जिला मुख्यालयों में समारोह आयोजित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिला लाइव जुड़े रहेंगे। समारोह में कोरोना काल में बेहतर कार्य करनेवाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी : बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, आराधना पटनायक, पूजा सिंघल, एडीजी एमएल मीणा, सचिव विनय कुमार चौबे, प्रशांत कुमार, राजेश शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राजीव लोचन बक्शी और रांची के उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।
उद्घाटन के लिए प्रस्तावित योजनाएं
गिरिडीह शहरी जलापूर्ति योजना, चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना, नगर निगम भवन रांची, कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर, जुपमी भवन।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर, आदित्यपुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, 38 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन।
समाहरणालय हजारीबाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, चांडिल और सरायकेला खरसावां में अनुमंडल कोर्ट, चांडिल और सरायकेला खरसावां अनुमंडल कोर्ट के लिए क्वार्टर, हजारीबाग के बरही अनुमंडल में उपकारा का उद्घाटन।
खूंटी, चतरा, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हजारीबाग में राजकीय पॉलिटेक्निक, बीआइटी सिंदरी में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन।
23 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का डिजिटल उद्घाटन
खूंटी जिले के फुदी में नवनिर्मित सहकारी प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान भवन, देवघर के सारठ में डेयरी प्लांट।
पूर्वी सिंह के बहरागोड़ा में ग्रिड सब स्टेशन।
सरायकेला के नीमडीह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
90 विद्यालय एवं सक्रवाल भवन का डिजिटल उद्घाटन
शिलान्यास के लिए प्रस्ताव योजना
रांची के धुर्वा में नेहरू पार्क का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजना, रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज दो, रांची जिला के बरहे, बिजुपाड़ा में फार्मा पार्क, धनबाद जिला के निरसा में लेदर पार्क।
स्फूर्ति योजना के तहत लोहरदगा के कुडू में रिमी महानी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रांची के बुंडू में बैदिक लाह फाउंडेशन और रामगढ़ के लारी में स्वावलंबी सहकारी समिति और इको टूरिज्म सर्किट।
12 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास
चाईबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान, गुमला के पालकोट एवं कामडारा तथा लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
रांची के सिमलिया, खूंटी के फुदी, रामगढ़ के कैथा, इंडिका के बानो, दुमका के शिकारीपाड़ा और गिरिडीह के अकदोनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और साहेबगंज के बरहेट जामताड़ा के नारायणपुर और रांची के इरबा सिकिदिरी में ग्रिड सब स्टेशन।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

