रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित आवास पर आम लोागों ने मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने घर का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया। आम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना और उनसे आवेदन प्राप्त किये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



