रांची। उत्तराखंड के सिलक्यार सुरंग से 17 दिनों के बाद 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकाले जाने पर रांची जिला कांग्रेस कमेटी ने रेस्क्यू टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।
रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तराखंड से झारखंड के 15 मजदूरों को सकुशल बाहर निकलना राहत और सबसे खुशी की बात है। इस आॅपरेशन के बाद झारखंड की महागठबंधन सरकार भी लगातार श्रमिकों के परिजनों से संपर्क में है। सभी श्रमिक सुरक्षित और स्वस्थ रहें और उनके बेहतर उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता चंद्र रश्मि ने कहा कि 17 दिनों तक चल रहा बचाव अभियान कामयाब रहा और श्रमिकों को दोबारा नया जीवन मिला। टनल से बाहर निकलने वाले रांची ग्रामीण क्षेत्र के अनिल बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, सुकराम बेदिया के परिवार के हर दुख-सुख में रांची जिला कांग्रेस परिवार साथ खड़ा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



