रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार को हटिया, नामकुम, हाजी चौक, किशोरगंज, होटवासी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस ने देश को लूट कर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। देश को कुछ नहीं दिया, सिर्फ भ्रष्टाचार इनका एक काम था। गरीबी हटाओ का नारा 70 साल से कांग्रेस का नारा ही बन कर रह गया। कांग्रेसी अमीर होते गये, गरीब और गरीब होता गया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही गरीबों को सम्मान मिला। छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए गरीबों के लिए काम किया। देश को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रोमित नारायण सिंह, सुरेंद्र राम, पप्पू वर्मा, नरेश साहू, प्रमोद सिंह, गोरखनाथ सिंह, विनोद सिंह, मीनू सिंह, अनंत रंजन, माया घोष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



