Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस आम्बेडकर का संविधान बदलना चाहती है : मोदी
    देश

    मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस आम्बेडकर का संविधान बदलना चाहती है : मोदी

    adminBy adminMay 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पांच चरणों के चुनाव में देश में मोदी सरकार पक्की : नरेन्द्र मोदी
    बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बस्ती में तीन लोकसभा क्षेत्रों बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों ने हम पर भरोसा किया है। इसलिए मैं आपके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा को आरक्षण विरोधी बताया और पांच चरणों में ही मोदी सरकार बनने का दावा किया। उप्र में सपा सरकार के गुण्डाराज का भी जिक्र किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मैदान में मैं पहले भी आया हूं लेकिन आज का दृश्य इससे पहले कभी नहीं देखा। इस चिलचिलाती धूप में खड़े लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि मेरी व्यवस्था छोटी पड़ गयी। जनता से मुखातिब मोदी ने कहा कि आपकी तपस्या का बेकार नहीं जाने दूंगा। इसका कई गुना करके वापस करूंगा। देश में पांच चरणों के चुनाव हो गए हैं। इन्हीं चरणों ने मोदी सरकार पक्की कर दी है। इंडी गठबंधन पता नहीं क्या—क्या आंकड़ा बता रहा है। उन्हें याद नहीं रहता कि आज क्या बोल रहे हैं, दो दिन पहले क्या बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे जाना चाहिए,जिसकी सरकार बनने जा रही है।

    मोदी ने कहा कि वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य नहीं मिलेगा। 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। इस प्रकार के अच्छे कार्य आगे भी मैं करने वाला हूं। इससे पुण्य मिलेगा। बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन भूल जाते हैं, लेकिन 22 जनवरी 2024 का दिन सबको याद है। मेरे 22 जनरवरी कहते ही लोग जयश्रीराम कहते हैं। इस तिथि के बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है। आज भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत वैश्विक मंचों से बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। भारत फैसला लेता है तो पूरी दुनिया उसके साथ कदम मिलाकर चलने की कोशिश करता है। जो हमें आतंक की धमकियां देता आज उसकी खुद की स्थिति दयनीय है। मोदी ने सपा और कांग्रेस को पाकिस्तान समर्थक बताया।

    मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है। आज मोदी सरकार है। भारत किसी को डराना नहीं चाहता, लेकिन जो हमें डराना चाहते हैं उन्हें बख्सेगा नहीं। उन्होंने कहा कि आज का भारत घर में घुस कर मारता है। दोनों शहजादे मिलकर अफवाह फैलाते हैं। चार जूर को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब यह लोग इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। हमारा देश पांच सौ सालों से राम मंदिर का इंतजार कर रहा था। इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर नहीं चाहिए। सपा वाले तो कहते हैं कि राम मंदिर जाने वाले लोग पाखंडी है। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। इन सबके आगे कांग्रेस है। कांग्रेसी राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रही है। रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं। कांग्रेस को अचानक संविधान याद आ गयी। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान खत्म करने की कोशिश की। बिहार के पिछड़े नेता सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। मैडम सोनिया ने उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। खुद अध्यक्ष बन गयीं। सपा तो हमेशा दलित विरोधी रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में चारों ओर एक ही नारा गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार। चार सौ पार का नारा लगते ही सपा और कांग्रेस को चक्कर आने लगता है। ये(विपक्ष) लोग जनता से पूछते हैं कि चार सौ पार कैसे.. तो जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं उनको हम लेकर आएंगे।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जहां ठीक से अस्पताल नहीं होते थे उसी उत्तर प्रदेश में आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है। 2024 का यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का चुनाव है। हम सब आपसे यही अपील करने आए हैं कि भाजपा को वोट देकर पीएम मोदी हाथों को मजबूत की कीजिए।

    इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उप्र सरकार के मंत्री व सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद, राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद, डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल, संतकबीरनगर के प्रवीण निषाद और बस्ती से हरीश द्वेदी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए साजिश कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव
    Next Article झारखंड सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी सूर्य
    admin

      Related Posts

      एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

      November 17, 2026

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version