रांची। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पंडरा (रांची) में काउंटिंग होगी। रांची जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग हाल की व्यवस्था की गई है। रांची, हटिया, कांके, मांडर, तमाड़ विधानसभा सीट की मतगणना पंडरा में होगी। रांची नगर निगम अपने स्तर से पंडरा में साफ-सफाई में जुट गया है। नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार निगम द्वारा 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पंडरा स्थित ह्लवोटिंग काउंटिंग सेंटरह्व परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल के लिए वाटर टैंकर, चलंत शौचलय व कूड़ेदान की व्यवस्था भी की जा रही है। गौरतलब है कि राज्य भर में पहले चरण में 13 नवंबर को 43 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए मतदान हुआ था। अब 23 नवंबर को मतगणना की तैयारी है। इसे देखते सभी जिलों में मतगणना सेंटर के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। साफ-सफाई का अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

