Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीआरपीएफ हवलदार ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- डिप्टी कमांडेंट करते थे प्रताड़ित
    Top Story

    सीआरपीएफ हवलदार ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- डिप्टी कमांडेंट करते थे प्रताड़ित

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सीआरपीएफ 133 बटालियन के हवलदार बसंत कुमार (41) ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी का प्रयास किया, उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में रविवार को उनकी मौत हो गयी। उन्होंने अपने मरने के पहले दिये बयान में जगन्नाथपुर पुलिस को बताया कि उसके डिप्टी कमांडेंट (एडीएम) मृत्युंजय कुमार उन्हें एक माह से प्रताड़ित कर रहे थे जिससे तंग आकर उन्होंने खुदकुशी की। उसके मौत के जिम्मेदार उसके डिप्टी कमांडेंट होंगे।

    उन्हाेंने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसे उन्होंने व्हाट्सअप में रखा है और अपने पुत्र को भेज दिया है। बसंत कुमार की मौत के बाद उनके पुत्र ऋतु राज का बयान लेकर जगन्नाथपुर पुलिस ने रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पुत्र को सौंप दिया गया। बसंत कुमार वर्तमान में सेक्टर टू के क्वार्टर नंबर-बी-116 में रहते थे। वे मूल रूप से बिहार के बैशाली जिला के धरधरा गांव के निवासी थे।

    इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सीआरपीएफ हवलदार ने आत्महत्या की है, उनके आत्महत्या के पीछे डिप्टी कमांडेंट के प्रताड़ना की बात सामने आयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद बसंत कुमार का शव सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया, वहां उन्हें अंतिम सलामी दी गयी। उसके बाद शव उनके पैतृक आवास बैशाली ले जाया गया। बसंत कुमार का एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

    क्या है मामला

    हवलदार बसंत कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह 133 बटालियन सेक्टर टू धुर्वा, रांची के अराजपत्रित अधिकारी मेस के मेस कमांडर के रूप में कार्यरत थे। उस मेस के डिप्टी कमांडर(एडीएम) मृत्युंजय कुमार सचिव है। नोट में उन्होंने लिखा है कि उनके द्वारा एक माह से बंसत कुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। उनके पास मेस का बिल का लगभग 9000 और लिकर का बिल 6926 तथा नकद 6050 रुपये कुल 21976 रुपये बिल बकाया है। वह हमेशा कहते हैं कि उक्त राशि को एडजस्ट करो। हम छोटा कर्मचारी इतना रुपया कहां से अडजस्ट करे। इसे लेकर हम काफी तनाव में रहते है। इस वजह से सुसाइड करने के अलावा कोई उपाय नहीं है। सीआरपीएफ में हम बहुत छोटे कर्मचारी है, हमारी बातों का दबाया जाता है। इसी कारण बराबर सीआरपीएफ में सुसाइड करने के लिए जवान मजबूर हो जाता है।

    उन्होंने सुसाइड नोट एसपी के नाम से लिखा है, उसमें लिखा है कि मेरे मरने के बाद उस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे। मुझे डिप्टी कमांडेंट द्वारा बार-बार सजा के तहत जांच कराने और कड़ी कार्रवाई की धमकी देते है। मैं बहुत मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि किसे अपनी जिंदगी से प्यार नहीं होता। किसे अपनी जिंदगी से प्यार नहीं होता, लेकिन मजबूरी में ही गलत कदम उठाता है। उन्होंने अंत में लिखा है कि डिप्टी कमांडेंट पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई जवान इस प्रकार का कदम न उठाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतैयारी पूरी, तीन सीटों पर वोटिंग आज, मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदानकर्मी: रवि कुमार
    Next Article बोकारो में बीएसएल अधिकारी के क्वार्टर में लगी आग
    admin

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version