रांची। झारखंड हाइकोर्ट में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा। हाइकोर्ट की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। हाइकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 20 नवंबर (बुधवार) को खिजरी विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं और हाइकोर्ट का इलाका इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत में आता है। इसलिए 20 नवंबर को अवकाश दिया गया है। हालांकि रांची में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को होना है, लेकिन उस दिन अवकाश नहीं है। वोटिंग के दिन अवकाश इसलिए रखा गया है, ताकि हाइकोर्ट के न्यायाधीश, रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारी और हाइकोर्ट के अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न हों। 20 नवंबर को घोषित अवकाश की जानकारी हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को भी दी गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



