Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अर्थ वार्षिकी : उतार चढ़ाव के बावजूद शेयर बाजार ने निवेशकों को कराया मुनाफा, लगातार 9वें साल मिला पॉजिटिव रिटर्न
    बिजनेस

    अर्थ वार्षिकी : उतार चढ़ाव के बावजूद शेयर बाजार ने निवेशकों को कराया मुनाफा, लगातार 9वें साल मिला पॉजिटिव रिटर्न

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 2024 में शेयर बाजार ने 65 बार बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार साल 2024 के कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करता रहा। इस साल के कारोबार में अब सिर्फ आने वाले 2 दिन सोमवार और मंगलवार यानी 30 और 31 दिसंबर का कारोबार होना बाकी है। इन दो दिनों के अलावा अभी तक हुए कारोबार के दौरान घरेलू बाजार ने कई बार ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया‌। हालांकि, शेयर बाजार को बीच-बीच में बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ा। अगर पूरे साल के कारोबार की बात करें, तो ओवरऑल घरेलू शेयर बाजार ने अपने निवेशकों को 2024 के दौरान पॉजिटिव रिटर्न दिया। इस तरह लगातार नौवें साल घरेलू शेयर बाजार के निवेशक वार्षिक आधार पर मुनाफे में रहे।

    साल 2024 के दौरान शेयर बाजार ने 65 दिनों के कारोबार में ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना। इसमें आखिरी बार 27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 अंक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 26,277.35 अंक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। इसके पहले 2023 के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 72,240.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 21,731.40 अंक के स्तर पर पिछले साल के कारोबार का अंत किया था।

    इस तरह साल 2024 में 27 सितंबर तक सेंसेक्स में 13,737.99 यानी 19.02 प्रतिशत की तेजी आ गई थी। इसी तरह निफ्टी 27 सितंबर तक 4,545.95 अंक यानी 20.92 प्रतिशत उछल चुका था। हालांकि अक्टूबर और नवंबर में वैश्विक दबाव और विदेशी निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए। 27 सितंबर के बाद से लेकर अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स 7,279.18 अंक यानी 8.46 प्रतिशत और निफ्टी 2,463.95 अंक यानी 9.37 प्रतिशत टूट चुके हैं।

    अगर 1 जनवरी से 27 दिसंबर तक के कारोबार की बात की जाए तो साल 2024 के दौरान शेयर बाजार में सेंसेक्स ओवरऑल 6,458.81 अंक यानी 8.94 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। इसी तरह निफ्टी में इस साल अभी तक ओवरऑल 2,082 अंक यानी 9.58 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। घरेलू शेयर बाजार पर असर डालने वाले कारकों में इस साल इजरायल-ईरान संघर्ष और रूस और यूक्रेन के बीच पहले से ही जारी जंग का मुख्य रूप से उल्लेख किया जा सकता है। इन दोनों जगहों के जियो-पॉलिटिकल टेंशन का भारतीय शेयर बाजार पर काफी असर पड़ा। इसके साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर बाजारों पर अपना असर दिखाया।

    इसके अलावा नवंबर के महीने में चीन द्वारा आर्थिक पैकेज का ऐलान करने से भी दुनिया भर के स्टॉक मार्केट पर असर पड़ा। चीन के आर्थिक पैकेज की वजह से बड़े विदेशी निवेशकों ने दुनिया के तमाम स्टॉक मार्केट में बिकवाली करके बड़े पैमाने पर अपने पैसे की निकासी की और उन्हें चीन के शेयर बाजार में इन्वेस्ट किया। इसकी वजह से जहां चीनी स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 14 प्रतिशत तक उछल गया, वहीं दुनिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट दबाव में कारोबार करते नजर आए। स्वाभाविक रूप से इसका असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी पड़ा।

    घरेलू शेयर बाजार में इस साल मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों का प्रदर्शन बड़ी कंपनियों की तुलना में ज्यादा बेहतर रहा। इसी वजह से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को लार्ज कैप की तुलना में ज्यादा बढ़िया रिटर्न दिया। हालांकि दूसरी तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के कमजोर नतीजों के कारण मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के एवरेज रिटर्न में भी कमी दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग व व्यापार समझौते के दो वर्ष पूरे
    Next Article नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट का लैंडिंग टेस्ट सफल
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version