आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री बनाया गया। उनकी जगह झारखंड का संगठन महामंत्री कर्मवीर को नियुक्त किया गया है।
भाजपा के पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को दो पत्रों को मीडिया के साथ साझा किया। जिसमें एक पत्र बंसल की नियुक्ति और उनके प्रभार की जानकारी से संबंधित है। जबकि दूसरा पत्र झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपार्म पाल को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी और कर्मवीर को झारखंड की जिम्मेदारी दी गयी है।
सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। उत्तर प्रदेश में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



