आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राजधानी रांची में झारखंड पुलिस अब कोरोना से निपटने के लिए सीआरपीएफ की सहायता लेगी। सीआरपीएफ की तैनाती ऐसे स्थानों पर की जायेगी, जहां पब्लिक कांटेक्ट कम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रांची में तीन कंपनियां सीआरपीएफ की तैनात की जायेंगी। बता दें कि पिछले एक महीने से राजधानी रांची के कई ऐसे क्षेत्र में पुलिस के जवान लगातार अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है। इसी को देखते हुए राजधानी रांची में झारखंड पुलिस सीआरपीएफ की सहायता लेगी। इस बारे में झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए सीआरपीएफ के जवानों की सहायता का फैसला लिया गया है। साथ ही डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाह ना फैलाएं और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर बिल्कुल ना करें। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर रांची की सभी सीमाएं सील होंगी। पुलिस लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन भी करा रही है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। वहीं दूसरी ओर इस लॉकडाउन में जो लोग फंसे हैं, उनकी मदद करने का भी पूरा प्रयास झारखंड पुलिस की ओर से किया जा रहा है। लॉकडाउन में राज्य के सभी हिस्से में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों तक झारखंड पुलिस खाना और जरूरी सामान पहुंचा रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



