Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जयपुर में डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को हरी झंडी दिखाई गई
    स्पोर्ट्स

    जयपुर में डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को हरी झंडी दिखाई गई

    adminBy adminJuly 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। जयपुर के खेल प्रेमियों के लिए यह एक अद्भुत और अविस्मरणीय क्षण था जब भारतीय सेना के 61 सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल राय सिंह गोदारा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने, भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट- डूरंड कप के 132वें संस्करण के “ट्रॉफी टूर” को हरी झंडी दिखाई। रविवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस भव्य समारोह में मेजर जनरल राय सिंह गोदारा, एसएम-वीएसएम रिटायर्ड जनरल के के रेप्सवाल, रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुलदीप गुलिया और डूरंड कप समिति के नोडल ऑफिसर कर्नल नवनीत सिंह थिआरा विशिष्ट अतिथि थे।

    उल्लेखनीय है कि डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी में सीडीएस अध्यक्ष और तीन सेवा प्रमुख उपाध्यक्ष हैं। यह टूर्नामेंट 03 अगस्त से 03 सितंबर 2023 तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह मुख्यालय 61 सब एरिया, सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) के सहयोग से आयोजित किया गया, जो इस साल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम भी है। डूरंड कप ट्रॉफी टूर की मेजबानी जयपुर में आरयूएफसी द्वारा की गई।

    भारतीय सेना के 61 सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल राय सिंह गोदारा ने कहा, “132वें डूरंड कप टूर्नामेंट के सेलिब्रेशन के हिस्से के रूप में यहां शानदार डूरंड ट्रॉफी प्राप्त करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सशस्त्र बलों की ओर से भारतीय सेना इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के टूर्नामेंट में भाग लेने से यह लीगेसी टूर्नामेंट के और अधिक बड़ा होने के लिए तैयार है।”

    उन्होंने कहा कि भारतीय सेना खिलाड़ियों को सहायता कर रही है और बदले में खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। राजस्थान राज्य खेलों में अग्रणी रहा है और आरयूएफसी की शुरुआत के साथ, बहुत जल्द राज्य फुटबॉल में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने टूर्नामेंट की शानदार सफलता की कामना की।

    फ्लैग ऑफ से पूर्व डूरंड कप ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। समारोह की शुरुआत में कर्नल नवनीत सिंह थिआरा द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से डूरंड कप के बारे में जानकारी दी गई।

    समारोह में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा, “यह सही है कि क्रिकेट जैसे दूसरे अन्य खेलों की तुलना में राज्य में लोग फुटबॉल के बारे में इतने जागरूक नहीं हैं। अब राज्य सरकार ने विद्याधर नगर स्टेडियम को सिर्फ फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया है। हमारा प्रयास है कि सभी खेलों को बढ़ावा मिले चाहे वह खो-खो हो, कबड्डी हो या फुटबॉल ही क्यों ना हो।”

    इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सीएसआर कमेटी के स्वतंत्र निदेशक एवं अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत; राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) के चेयरमैन कृष्ण कुमार टाक ने भी अपने विचार रखे। इनके अतिरिक्त आरयूएफसी के फाउंडर डायरेक्टर्स एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर रजत मिश्रा और कमल सिंह सरोहा, गिरीश राठौड़ एवं स्वप्निल ढाका उपस्थित के अलावा युवा फुटबॉल प्रेमी, कई प्रतिष्ठित खेल हस्तियों के साथ-साथ आर्मी पब्लिक स्कूल, केवी नंबर 2 और केवी नंबर 4 के छात्रों और एनसीसी कैडेटस की उपस्थिति रही।

    आरयूएफसी के संस्थापक निदेशक और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर रजत मिश्रा के अनुसार, आरयूएफसी ने गत वर्ष अपने पहले ही वर्ष में 131वें डूरंड कप टूर्नामेंट में बड़ी सफलता हासिल की और दिग्गज मोहन बागान टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। उन्होंने कहा कि आरयूएफसी की सफलता और राजस्थान में फुटबॉल के प्रति बढ़ते जुनून से उत्साहित होकर, हमें लगातार दूसरे वर्ष डूरंड कप ट्रॉफी टूर की मेजबानी करने पर गर्व और खुशी है। उन्होंने बताया कि डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट एक राष्ट्रीय विरासत है। यह हमारे सशस्त्र बलों की ताकत और एकता को दर्शाता है, जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।

    उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर के शीर्ष भारतीय फुटबॉल क्लब भाग लेते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित, डूरंड कप वर्षों से भारत की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल प्रतिभाओं के पनपने का स्थल रहा है। उद्घाटन संस्करण 1888 में शिमला में हुआ था, जब इसकी शुरुआत एक आर्मी कप के रूप में हुई थी, जो केवल भारत में ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के लिए हुआ करता था, लेकिन जल्द ही इसे नागरिक टीमों के लिए भी खोल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका के श्रावणी मेला क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, 200 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त
    Next Article राहुल गांधी बनेंगे विपक्ष का ‘दूल्हा’ या जायेंगे जेल
    admin

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version