Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पटना-सीतामढ़ी में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव, पुलिस ने किया बल प्रयोग
    राज्य

    पटना-सीतामढ़ी में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में मुहर्रम जूलुस के दौरान हंगामे और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना और सीतामढ़ी का है, जहां जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की गई। पहली घटना पटना के राजा बाजार इलाके की है। यहां मुहर्रम जुलूस के दौरान जमकर हंगामा है। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने शुभम किराना स्टोर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकानदार के विरोध करने पर उपद्रवियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इसका फुटेज भी सामने आ गया है।

    जुलूस के दौरान हुए हंगामे और बवाल को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पटना के राजा बाजार की मदरसा गली में बवाल साफ नजर आ रहा है। इस गली के एक किराना स्टोर में ताजिया के दौरान जिस तरह तोड़फोड़ और लूटपाट के मकसद से दुकान को निशाना बनाया गया, वह सब कुछ तस्वीरों में कैद है। उपद्रवियों के हमले में दुकान में रखा फ्रिज भी टूट गया और जब दुकान के मालिक ने उपद्रवियों को रोकना चाहा तो उसके ऊपर भी लाठी से हमला किया गया।

    इलाके में तनाव का माहौल
    इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। दुकानदार ने कहा कि कुछ युवक जबरन फ्रिज को लाठी से तोड़ने लगे जबकि उसकी किसी से पहले से किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं थी। पीड़ित दुकानदार ने कहा, हमलावरों ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस आ रहा है, दुकान बंद कर दीजिए। मैंने शटर गिरा दिया लेकिन इसके बावजूद भी लोग पहुंचे और फ्रीज तोड़ने लगे। दुकानदार ने कहा कि जुलूस में शामिल 3-4 लोग ही तोड़फोड़ कर रहे थे।

    दूसरी घटना सीतामढ़ी की है। यहां ताजिया जुलूस के दौरान भारी हंगामा हुआ। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बात बढ़ गई और पथराव शुरू हो गया। पथराव की इस घटना में दोनों पक्ष के कई घायल हुए हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल चौक और किरण चौक की है।

    मोहर्रम के दौरान बुधवार की सुबह दो ताजिया जुलूस में शामिल लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब दोनों पक्ष के लोग नहीं माने तो पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

    पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस घटना को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। मोहर्रम जुलूस के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हंगामा की खबरें सामने आ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंगा नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद
    Next Article व्हाट्सएप पर हथियार की तस्वीर भेजकर एसडीओ को दी धमकी,आरोपित युवक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

      November 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version