-ठेका मैनेज और मनी लांड्रिंग मामले में जेल में हैं चीफ इंजीनियर
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन (पीसी) दाखिल कर दिया है। इडी ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट के आवासीय कार्यालय में पीसी दाखिल की है। गौरतलब है कि वीरेंद्र राम टेंडर मैनेज और मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं। इडी ने जो पीसी दाखिल की है, उसमें वीरेंद्र राम के अलावा टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही किस-किस को कितना हिस्सा मिलता था और किसकी क्या भूमिका थी, यह जानकारी भी प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन में दी गयी है।
गौरतलब है कि इडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को इडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी। छापेमारी के दौरान इडी को लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे। इस केस में इडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही बीरेंद्र राम की संपत्ति को भी जब्त किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

