Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एकनाथ श‍िंदे ने ली महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, फडणवीस बने डेप्‍युटी सीएम
    Breaking News

    एकनाथ श‍िंदे ने ली महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, फडणवीस बने डेप्‍युटी सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiJune 30, 2022Updated:June 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर ठाणे जिले में उल्लास, समर्थकों ने फटाखे फोड़े
    – शरद पवार ने कहा, महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने में सफल होंगे शिंदे

    मुंबई। सातारा जिले से महाराष्ट्र का तीसरा मुख्यमंत्री बनने पर एकनाथ शिंदे की कर्मभूमि ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर खुशी जताई है। ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले शिंदे पिछले दिनों से देश के सबसे चर्चित नाम हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वे महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने में सफल होंगे।

    शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के रूप में सातारा जिले को फिर से मुख्यमंत्री पद मिला है। इससे पहले यशवंत राव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण इस जिले से राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। इन नेताओं की तरह ही एकनाथ शिंदे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सूबे के गरीब, शोषित लोगों की आवाज बनेंगे और उनके लिए बेहतर काम करेंगे। इस बीच एकनाथ को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने की घोषणा की जानकारी मिलते ही शिंदे गुट के विधायकों में खुशी की लहर फैल गई।

    एकनाथ शिंदे मूल रूप से सातारा जिले के हैं और ठाणे जिले में रहते हैं और यही उनकी कर्मभूमि है। इसलिए ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया है। शिवसेना में बगावत के बाद अब उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। कम उम्र में ही वे ठाणे आ गए और 11वीं तक की शिक्षा मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्हें शिक्षा छोड़नी पड़ी और अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया। एकनाथ शिंदे की शादी लता शिंदे से हुई है। उनके बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

    राजनीति में शामिल होने के बाद शिंदे ठाणे-पालघर क्षेत्र में प्रमुख शिवसेना नेता के रूप में उभरे और जनहित के मुद्दों के प्रति आक्रामक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। शिवसेना ने उन्हें 1997 में पार्षद के रूप में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) का चुनाव लड़ने का अवसर दिया, जिसमें उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 2001 में वह ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में चुने गए। वह 2004 तक इस पद पर बने रहे। ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में उन्होंने खुद को ठाणे नगर निगम या शहर से संबंधित मुद्दों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि समग्र विकास और पूरे जिले के कल्याण में सक्रिय रुचि ली।

    महाराष्ट्र के सातारा जिले में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2014 के चुनावों के बाद उन्हें शिवसेना के विधायक दल के नेता और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया। एकनाथ संभाजी शिंदे उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने जनवरी 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउदयपुर की घटना में बेपर्द हुआ इस्लामी आतंक का खूनी पंजा
    Next Article जिसे सब कुछ दिया वही नाराज, जिसे कुछ नहीं दिया वे हैं साथ : उद्धव ठाकरे
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026

      झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      • बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे
      • एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक
      • झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार
      • JPSC PT परीक्षा विवाद: CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version