Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»1 महीने पहले कराया जा रहा चुनाव, केंद्र सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है आयोग: हेमंत सोरेन
    Top Story

    1 महीने पहले कराया जा रहा चुनाव, केंद्र सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है आयोग: हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के तोरपा में शनिवार को चुनावी सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तोरपा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन में प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। आपको मालूम नहीं है कि हमारी सरकार का एक महीना और बचा हुआ था लेकिन चुनाव आयोग ने पहले ही चुनाव कर दिया है। कोई बात नहीं। चुनाव आयोग का अधिकार है। केंद्र सरकार के हाथों में आज कठपुतली की तरह नाचने वाली ये संस्थाएं जब चाहें, जैसा चाहें अपना आदेश सुनाती हैं और अपने विरोधियों को परास्त करने के नये-नये षडयंत्र रचती हैंं। पांच साल के इस कार्यकाल में कई बड़े तूफान आये, कई उतार चढ़ाव हमलोगों ने देखा। जब हमारा काम करने का वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा था। तब हमारे कामों को गति ना मिल पाये इसलिए योजनबध्द तरीके से चुनाव भी करा रहा है।

    सीएम हेमंत ने कहा कि ध्यान रखियेगा बहुत सारे लोग हिंदू मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, घुसपैठिए पता नहीं लोग क्या-क्या बोलेंगे। इनलोगों को कोई काम नहीं है। इनका काम है घर-घर में लड़वाओ, समाज में जहर घोलो, एक समाज दूसरा समाज से लड़े। भाई-भाई से लड़े, बाप बेटा से लड़े यही इनकी राजनीति है। व्यापारियों की जमात को गरीब, गुरबा आदिवासी पिछड़ा से कोई मतलब नहीं है। इनको बस पैसा से मतलब है। ये अपने व्यापारी मित्रों का आरबों अरब माफ कर देते हैं। अभी एक महीना काम करना बाकी था। एक महीना में हम इतना लंबी लकीर खींचते लेकिन इसी डर से एक महीने पहले चुनाव हो रहा है। कोई बात नहीं एक तरफ व्यापारियों की जमात है। और इधर हम अकेले इनको रोकने में लगे हैं। ऐसे में आपके आशीर्वाद की जरूरत है। आपके सहयोग की जरूरत है। आपका सहयोग रहा तो हम ऐसे हजारों भाजपा को भगाकर गुजरात भेजने का काम करेंगे। ये शैतान लोग बड़ा चालाक और चतुर है।

    याद रखियेगा 13 तारीख को इस क्षेत्र में चुनाव है। महागठबंधन का अलग-अलग क्षेत्रों में लोग खड़े हैं। कहीं पर हाथ छाप है तो कहीं पर तीर धनुष छाप है। हम आप सभी लोगों से इस बार 5 चरण में चुनाव हुआ था। इस बात दो चरण में चुनाव है। समय का अभाव रहेगा। यहां पर बड़े सुनियोजित तरीके से जितना बड़े बड़े राज्य में फोर्स नहीं है। उससे चार गुणा पांच गुणा फोर्स झारखंड में उतार दिया गया है। इतना सिपाही आपको दिखायेगा कि आपको डराने का कोशिश करेगा। याद रखियेगा कि वोट आपका अधिकार है। ना कोई छीन सकता है ना कोई लूट सकता है। 13 तारीख को आप सुदीप गुड़िया को वोट कीजिए और जिताइए।

    इनका कुछ मुख्यमंत्री लोग यहां घूम रहा है। ये लोग बोलता है कि आदिवासी का हितैषी है। हमारे जात बिरादरी के लोग असम में जाकर काम कर रहे हैं। वहां उनसे उनकी पहचान छीन ली गयी है और यहां आदिवासी के हितैषी बनते हैं। यह तपकरा ऐसा भूमि है जहां अपने हक अधिकार के लिए लोगों ने अलग पहचान बनायी है। राज्य अलग होने के ठीक साल भर के बाद जब भाजपा की सरकार थी तब तपकरा गोलीकांड हुआ था। उसमें कई लोग शहीद हो गये थे। इस गोलीकांड के विरोध में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आंदोलन भी किया। आवाज भी उठाई।

    सीएम ने कहा कि यहां के खनिज संपदा से बड़ा-बड़ा व्यापारी अमीर होते चले गये और हमारे लोग गरीब होते चले गये। पांच साल में ढाई साल कोरोना में चला गया। जब हम आपलोगों के लिए काम करना शुरू किये तो हमारा टांग खींचना शुरू कर दिया। हमको काम नहीं करने दिया। रोज हमारे विरूद्ध षड्यंत्र रचता था। जब षड्यंत्र से सके नहीं तो जबरदस्ती हमको जेल में डाल दिया।

    उन्होंने कहा कि कोरोना में दीदियों ने हमारा साथ दिया था। उसी दिन हमने सोचा था कि महिला दीदियों के लिए हम कुछ करेंगे। इसलिए हमने मंईयां सम्मान योजना शुरू किया। आज लाखों दीदियों के खाते में 1000 हजार जा रहा है। हमने संकल्प लिया है कि अगर हमारी सरकार फिर से बनती है तो हम हर महिला के खाते में 1 लाख पहुंचाने का काम करेंगे। उस 1 लाख का पहला पड़ाव दिसंबर से देखने को मिलेगा। जो 1 हजार आपके खाते में जा रहा है वह दिसंबर से 2500 रुपया जाने लगेगा। हमने गरीबों का बिजली बिल माफ किया है। आने वाले समय में 200 यूनिट बिजली भी हमने फ्री कर दिया है। हमारी सरकार ने 20 लाख राशन कार्ड बनाकर आपलोगों के बीच बांटा। केंद्र सरकार महीनों तक सरकारी दुकान से हमलोगों को राशन खरीदने नहीं दिया। ये लोग नया नारा लेकर आया है 13 तारीख को वोट करो और 2100 पाओ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 को सीएम हेमंत रंका में और 4 को कल्पना सोरेन चिनियां में मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा
    Next Article पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिमोन मालतो ने बीजेपी से दिया इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026

      सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version