Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
    Jharkhand Top News

    झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में झारखंड में पहली बार रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने ‘एलीसेंस लाइव’ नामक एआई सिस्टम को रेलवे ट्रैक पर लागू किया है, जो हाथियों की उपस्थिति का तुरंत पता लगाकर अधिकारियों को अलर्ट करेगा। इस तकनीक को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा चिड़ियाघर से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाकर सिस्टम को ट्रेनिंग दी जा रही है।

    इस नवाचार का उद्देश्य हाथियों को ट्रेनों की टक्कर से बचाना है। जब कोई हाथी या बड़ा जानवर रेलवे ट्रैक के पास आता है, तो यह एआई प्रणाली तुरंत वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करती है। यह सिस्टम न केवल जानवरों की संख्या और दिशा बताने में सक्षम है, बल्कि उनके मूवमेंट की वास्तविक समय में निगरानी भी करता है।

    प्रशिक्षित हाथियों की मदद से एआई सिस्टम को हाथियों की गतिविधियों की पहचान और व्यवहार समझने में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन हाथियों को रेलवे ट्रैक के समीप चलाया जाता है ताकि सिस्टम उन्हें अलग-अलग स्थितियों में पहचानना सीख सके।

    यह तकनीक विशेष रूप से हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग के जराईकेला-महादेवशाल, धुतरा-बागडीह, मानीकुई-चांडिल और कुनकी-चांडिल जैसे संवेदनशील ट्रैक हिस्सों पर लगाई गई है। इन क्षेत्रों में ट्रेनों की गति अधिक होने के कारण वन्यजीवों के साथ टकराव की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो हाथियों को गुजरात के जाम नगर से लाए गए हैं।उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।

    इस योजना की प्रेरणा पिछले वर्ष की एक दर्दनाक घटना से मिली, जब चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा ए केबिन के पास एक हाथी के बच्चे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रेलवे ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी समाधान अपनाने का निर्णय लिया।

    करीब 20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से आने वाले समय में हाथियों की जान बचाने और मानवीय-संवेदनशील रेल संचालन सुनिश्चित करने की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
    Next Article स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    shivam kumar

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version