Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»युद्धविराम की कोशिश के बीच गाजा सिटी में भीषण लड़ाई, पलायन जारी
    ताजा खबरें

    युद्धविराम की कोशिश के बीच गाजा सिटी में भीषण लड़ाई, पलायन जारी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा/खान यूनिस। गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी के भीतर इजराइली सेना और हमास के लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। घनी आबादी वाले जिस इलाके में हो रही है वहां से अल-शिफा अस्पताल नजदीक है। गाजा के इस सबसे बड़े अस्पताल के नीचे ही हमास का मुख्य नियंत्रण केंद्र होने का दावा इजराइली सेना ने किया है। इस अस्पताल में 10 हजार लोगों ने ने शरण ले रखी है। हजारों लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए लगातार गाजा से पलायन कर रहे हैं। इजराइली हमले में जेनिन रिफ्यूजी कैंप में आग लगने और अल वालिद मस्जिद खंडहर में तब्दील हो गई।

    अमेरिका और अन्य संबद्ध देशों की अस्थायी युद्धविराम की कोशिशों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि बंधकों की रिहाई की शर्त पर ही गाजा पट्टी में युद्ध रोका जाएगा। गाजा में हमास और अन्य संगठनों के पास लगभग 240 इजरायली व विदेशी नागरिक सात अक्टूबर से बंधक बने हुए हैं।

    कतर और मिस्र की अगुआई में गाजा पट्टी में अस्थायी युद्धविराम की कोशिश हो रही हैं, बदले में फिलहाल 15 बंधकों को रिहाई के लिए हमास तैयार होता दिख रहा है। इन कोशिशों को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है, लेकिन इतने कम बंधकों की रिहाई के बदले हमले रोकने के लिए इजरायल तैयार नहीं दिख रहा है।

    इस बीच, फ्रांस की राजधानी पेरिस में फिलिस्तीनियों की सहायता के लिए बैठक हो रही है। इस बैठक में फिलिस्तीनी इलाकों में लगभग डेढ़ अरब डॉलर की सहायता देने पर विचार हो रहा है। यह सहायता खाद्य सामग्री, पानी, दवा और ईंधन के रूप में होगी। गाजा सिटी के जिस अल-शिफा अस्पताल के नजदीक भीषण लड़ाई हो रही है उसका स्टाफ अस्पताल में या उसके नीचे हमास की गतिविधियां चलने से स्पष्ट इनकार करता है।

    अस्पताल के निदेशक अबू सेलमिया के अनुसार, लड़ाई के चलते बड़ी संख्या में लोग घायल हो रहे हैं, अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। गाजा सिटी में छिड़ी लड़ाई के बीच वहां से बड़ी संख्या में आमजन भी निकल रहे हैं। बीते तीन दिनों में वहां से लगभग 50,000 लोग निकलकर गाजा पट्टी के दक्षिणी भाग में जा चुके हैं।

    गाजा पट्टी में दो हफ्तों में 665 ट्रक राहत सामग्री पहुंच चुकी है। इसके बावजूद कई इलाकों में खाद्य सामग्री और पानी की किल्लत है। यह स्थिति इजरायली हमलों के बीच राहत सामग्री का वितरण न हो पाने के कारण है। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में स्थित शरणार्थी शिविर में इजरायली सुरक्षा बलों की छापेमारी के दौरान टकराव हो जाने से गुरुवार को आठ फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

    इजराइली सेना ने कहा है कि यह छापेमारी हमास आतंकियों की तलाश में की गई थी लेकिन उसी दौरान वहां रहने वाले फिलिस्तीनी उग्र हो गए और उन्होंने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में लोगों की मौत हुई है। सात अक्टूबर के बाद से वेस्ट बैंक में इजराइली सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 173 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले रोके, लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर गिराए बम
    Next Article अमेरिका के जिम में हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल भारतीय छात्र की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची से 80 लाख की विदेशी शराब लदा ट्रक गायब, जांच में जुटी पुलिस

      November 1, 2026

      IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

      October 31, 2026

      कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

      May 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पेसा पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, नियमावली पर हुई चर्चा
      • झारखंड में अवैध दवा कारोबार पर AI का पहरा, खरीद-बिक्री में गड़बड़ी होते ही जारी होगा अलर्ट
      • El Nino का कहर: देश के बांधों में 33 फीसदी पानी की कमी, दक्षिण भारत के पांच राज्यों में गहराया जल संकट
      • छठ से पहले वेतन भुगतान की मांग, HEC प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिया भरोसा
      • भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version